फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल की बेटी और अढ़ाई साल के बेटे का शहीद को सेल्यूट, अंतिम संस्कार

Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
funeral of indian army martyr hawaldar madal lal sharma in pathankot of punjab
शहीद मदन लाल शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगांव में शहीद हुए हवलदार मदन लाल शर्मा को 5 साल की बेटी और अढ़ाई साल के बेटे ने सेल्यूट किया। तस्वीरें।
funeral of indian army martyr hawaldar madal lal sharma in pathankot of punjab
शहीद मदन लाल शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि नौगांव में मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकियों से मुकाबला करते सेना की 20 डोगरा यूनिट के हवलदार मदन लाल शर्मा शहीद हो गए थे। शहीद मदन लाल शर्मा (40) का पठानकोट के गांव घरोटा के रहने वाले थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
funeral of indian army martyr hawaldar madal lal sharma in pathankot of punjab
शहीद मदन लाल शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले तिरंगे में लिपटी हुई शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंची तो वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों की आंखें नम हो गई और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में तिरंगा पकड़े लोगों के पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद व शहीद मदन लाल अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of indian army martyr hawaldar madal lal sharma in pathankot of punjab
शहीद मदन लाल शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद की मां धर्मों देवी की करुणामयी सिसकियां और शहीद की पत्नी भावना शर्मा की चीत्कारें पत्थरों का कलेजा भी छलनी कर रही थीं। वहीं गुमसुम शहीद की पांच वर्षीय बेटी श्वेता और ढाई वर्ष का बेटा कन्नव इस भीड़ में अपने पिता को तलाश रहे थे।
विज्ञापन
funeral of indian army martyr hawaldar madal lal sharma in pathankot of punjab
शहीद मदन लाल शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद की मां ने अपने बेटे की महानता को समझते हुए उसकी अर्थी को कंधा देकर देश के सामने संदेश दिया कि बेटे की कर्तव्य पारायणता उसके लिए सबसे अहम है। सेना की 2 डोगरा रेजीमेंट के जवानों ने हवाई फायर करने के बाद शस्त्र उलटे कर मातमी बिगुल धुन के साथ शहीद को सलामी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed