Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा
मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले महान शख्सियतों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। देखिए तस्वीरें। रिपोर्ट और फोटो: लखवीर सिंह लक्की/केवल कृष्ण
Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा
लेकिन लाभ जंजुआ को नहीं मालूम था, कि वो खुद ही अपने बेटे के जन्मदिन पर मौजूद नहीं होंगे।
Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा
इस मौके पर गायक गुरदास मान, सुरिंदर छिंदा, सरदूल सिकंदर, गिल हरदीप, बिट्ट खन्नेवाला और दविंदर खन्नेवाला ने भी जंजुआ को अंतिम विदाई दी। अंतिम विदाई के दौरान गुरदास मान, गिल हरदीप दविंदर और बिट्टू खन्नेवाला सहित जंजुआ के शार्गिदों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को उठाया गया तो पूरा इलाका विलाप से गूंज उठा। इस मौके पर शहर के कई धार्मिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा
जब जंजुआ के शव को शमशानघाट में लाया गया तो जंजुआ की बहनों की हालत काफी काफी खराब थी। वे रोते-रोते आवाज लगा रहीं थी कि लाभ वीरेया इक वार तां उठके देख ला। उध्ार गीतकार और गायक दविंदर खन्नेवाला और गायक सुरिंदर छिंदा ने कहा कि लाभ के जाने का जख्म कभी नहीं भरा जाएगा। लाभ तब तक याद रखे जाएंगे जब तक पंजाबी मां बोली जिंदा रहेगी। लाभ बहुत ही नर्म दिल और हंसमुख स्वभाव के थे। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। लाभ जमीन से जुड़ा हुआ असली कलाकार था।
Pics: लाभ जंजुआ की अंतिम यात्रा, बड़ी हस्तियों ने दिया कंधा
लाभ जंजुआ की मौत पर गायक गुरदास मान ने कहा कि क्या बोलूं, कुछ बोलने को ही नहीं है। बस बाबा बुल्ले शाह के बोल याद आ रहे हैं कि रब्बा हुण की करिए। चलने वाला चला जाता है। एक खास शख्सियत के पीछे कई लोगों का रोजगार जुड़ा होता है। दुनिया में आना जाना लगा रहता है। आज गुरदास मान है, मेरे जाने के बाद पता नहीं कितने गुरदास और आ जाएंगे लेकिन किसी की कमी को कोई दूसरा पूरा नहीं कर सकता।