सोशल मीडिया पर मौत की खबर वायरल होने के बाद 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह खुद सामने आए और बड़ा खुलासा करके सभी को चौंका दिया, जानिए मामला।
2 of 6
मिल्खा सिंह
- फोटो : amar ujala
देखिए आपके सामने ही खड़ा हूं, बिलकुल ठीक-ठाक हूं। मुझे कुछ नहीं हुआ और लोगों को कहना चाहता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया में चल रहे मैसेज को भी बिना सच्चाई न जाने शेयर मत करें। यह कहना है फ्लाइंग सिख के नाम से फेमस मिल्खा सिंह का।
3 of 6
मिल्खा सिंह
- फोटो : amar ujala
पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि मिल्खा सिंह अब नहीं रहे जिसने खुद मिल्खा सिंह के साथ-साथ उनकेपरिवार वालों को भी काफी आहत किया है। रविवार को मिल्खा सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत में इस बारे में बता की।
4 of 6
मिल्खा सिंह
- फोटो : amar ujala
मिल्खा सिंह ने बताया कि अब मेरी उम्र 90 के करीब हो गई है। कमर में कुछ दर्द रहता है और नजर भी कुछ कमजोर हो गई है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मेरी जिंदगी रुक गई है। यह कभी नहीं हो सकता, आज भी पहले जैसा ही हूं।
मिल्खा सिंह ने बताया कि जब सोशल मीडिया में वायरल मैसेज के बारे में मुझे पता चला तो मैं भी दंग रह गया। परिवार को सदमा लगा। जैसे-जैसे यह मैसेज वायरल होता गया, अमेरिका, कैनेडा और कई देशों से मेरी खैरियत पूछने वालों के फोन आने लगे। जिन्हें समझाने में मेरे परिवार वालों को काफी मुश्किल हुई। खुद मैं इस बात से काफी आहत हुआ हूं।