बस से टकराई कार और ऐसे पिचक गई कि पांच लोगों के शव टुकड़ों में सड़क पर बिखर गए। उसके बाद का मंजर रौंगटे खड़े करने देने वाला था, देखिए।
हादसा हरियाणा के हिसार में हाइवे पर हुआ। सिरसा के पास दुर्जनपुर चौक पर होंडा सिटी और रोडवेज की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मरने वाले पांचों लोग फतेहाबाद के काठमंडी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान (19) विकास पुत्र पप्पू, (30)प्रवीण पुत्र ओम प्रकाश, (25)राधे श्याम पुत्र ओम प्रकाश, (45)रघुवीर पुत्र बंशीलाल, (55)ओमप्रकाश पुत्र बंशीलाल लाल के रूप में हुई।
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और उनकी लाशें सड़क पर बिखर गईं। एक शव की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पांचवां शव उछलकर पुल से नीचे करीब 40 फीट दूर जाकर गिरा। हाल देखकर हर कोई सन्न था। सड़क पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा आंखे खुली की खुली रह गई।
हादसे के करीब एक घंटे बाद भी रोडवेज बस के ड्राइवर जगान निवासी रमेश कुमार के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। रमेश ने बताया कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा। अगर मेरी बस की स्पीड कुछ अधिक होती तो सवारियों की जान बचाना मुश्किल हो जाता। पता नहीं कैसे ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने के कारण मेरे घुटने और हाथ में चोटें आई हैं।
रमेश ने बताया कि कार की स्पीड इतनी थी कि फ्लाईओवर की दीवार से टकराने के बाद करीब 15 मीटर चौड़ी सड़क को पार करते हुए डिवाइडर भी पार कर गई। इसके बावजूद स्पीड कम नहीं हुई। कार टकराते देख महिलाएं और बच्चे रोने लगे। एक भी शव कार से ठीक हालत में नहीं बचा। किसी की गर्दन कट गई किसी की खोपड़ी रोड पर पड़ी दिखी।