फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वोट डालने यूपी जा रहे थे 60 लोगों पर फायरिंग, बहा खून

Fri, 11 Dec 2015 09:06 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: वोट डालने यूपी जा रहे थे 60 लोगों पर फायरिंग, बहा खून

firing at up border last night, one killed
पंजाब के नवांशहर से यूपी में पंचायत चुनाव में वोट डालने कैंटर से जा रहे लोगों पर यूपी सीमा के पास लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कैंटर में 50 से 60 लोग सवार थे।

तस्वीरें: वोट डालने यूपी जा रहे थे 60 लोगों पर फायरिंग, बहा खून

firing at up border last night, one killed

फायरिंग में यूपी के सहारनपुर के गांव बल्लामाजरा उर्फ रसूलपुर गांव के खुशनूद (22) की मौत हो गई। गोली से टूटे कैंटर के शीशे से रिहान (20) घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमले में गो रक्षक और पुलिसकर्मी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू पर जांच करवाने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन कर दिया है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

तस्वीरें: वोट डालने यूपी जा रहे थे 60 लोगों पर फायरिंग, बहा खून

firing at up border last night, one killed

बल्लामाजरा गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उनको लेकर कैंटर करनाल के बयाना चौकी के गांव बानूखेड़ी के पास पहुंचा तो उन्हें सड़क पर कृषि यंत्र हैरो और अन्य सामान डाला गया मिला। रास्ते से अवरोध हटाने के लिए वे लोग कैंटर से उतरे। जैसे ही वह हैरो व दूसरे अवरोधक हटाने लगे तो अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। ट्राले पर बैठे खुशनूद को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: वोट डालने यूपी जा रहे थे 60 लोगों पर फायरिंग, बहा खून

firing at up border last night, one killed

ढाई बजे से करीब 30 मिनट तक फायरिंग चलती रही और लोग कैंटर में दुबके बैठे रहे। पुलिस कंट्रोल नंबर पर सूचना देने के बाद सवा तीन बजे मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को कैंटर से बाहर निकाला। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। ये सभी नवांशहर के एक राइस शेलर में काम करते हैं। बुधवार को यूपी में पंचायती चुनाव में यह वोट डालने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

तस्वीरें: वोट डालने यूपी जा रहे थे 60 लोगों पर फायरिंग, बहा खून

firing at up border last night, one killed

कैंटर में सवार लोगों ने बताया कि फायरिंग के दौरान रात में धुंध भी थी। इसलिए फायरिंग करने वाले पहचान में नहीं आ सके। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने चिल्ला चिल्लाकर कर कहा कि वे सभी वोट डालने जा रहे हैं। हमारे पास पशु नहीं हैं। इसके बावजूद फायरिंग जारी रखी गई। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया।  बाद में चौकी बयाना की पुलिस के पहुंचने पर ही हमलावर वहां से भागे। इसके बाद उन्होंने फोन पर गांव में  सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed