{"_id":"5fa010cb7bb6876d32388d0d","slug":"film-actor-govinda-reached-at-mata-mansa-devi-temple-in-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे गोविंदा, पत्नी संग हुए नतमस्तक, पूरी होती यहां मांगी हर मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे गोविंदा, पत्नी संग हुए नतमस्तक, पूरी होती यहां मांगी हर मुराद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे अभिनेता गोविंदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता और बॉलीवुड स्टार गोविंदा सोमवार को पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे। गोविंदा लॉकडाउन के बाद शूटिंग और धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता भी उनके साथ थीं। गोविंदा मंदिर परिसर में जैसे ही कार से उतरे तो अचानक उनको देखकर लोग अचंभित हो गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अपने चिरपरिचित अंदाज में बॉलीवुड स्टार ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने अपनी कार पटियाला मंदिर के पास पार्क करवाई थी। इसके बाद गोविंदा और उनकी पत्नी मंदिर पहुंचे। यहां पुजारी देसराज और पंडित सुदर्शन शर्मा ने उनको माता के दर्शन कराए। दोनों पुजारी भी गोविंदा को देखकर चौंक गए।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर के सीईओ महावीर सिंह यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। महावीर सिंह यादव ने बताया कि गोविंदा करीब 15 मिनट तक उनके पास बैठे और बताया कि वह देवी-देवताओं के दर्शन को निकले हैं। इस दौरान उनका शूटिंग का कार्यक्रम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि माता मनसा देवी मंदिर का इतिहास बड़ा ही प्रभावशाली है। माता मनसा देवी मंदिर में चैत्र और आश्विन मास के नवरात्रों में मेला लगता है। जिसके चलते यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। यहां लोग माता से अपनी मनोकामना के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। माना जाता है कि माता मनसा देवी से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर तक आती थी तीन किमी लम्बी गुफा
कहा जाता है कि जिस जगह पर आज मां मनसा देवी का मंदिर है, यहां पर सती माता के मस्तक का आगे का हिस्सा गिरा था। मनसा देवी का मंदिर पहले मां सती के मंदिर के नाम से जाना जाता था। मान्यता है कि मनीमाजरा के राजा गोपालदास ने अपने किले से मंदिर तक एक गुफा बनवाई थी, जो लगभग तीन किलोमीटर लंबी है। वे रोज इसी गुफा से मां सती के दर्शन के लिए अपनी रानी के साथ जाते थे। जब तक राजा दर्शन नहीं नहीं करते थे, तब तक मंदिर के कपाट नहीं खुलते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।