फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए ये हैं 21 बेटियों के 'बाप', इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रह चुका है

Mon, 19 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
father of 21 daughters Former international hockey player Ajit Pal Nandal
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
फादर्स डे के मौके पर हम आपको मिला रहे हैं, 21 बेटियों वाले ऐसे 'बाप' से, जो पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर रह चुका है और अब एक ऐसा काम कर रहा कि लोग कर रहे सलाम।
father of 21 daughters Former international hockey player Ajit Pal Nandal
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बोहर निवासी पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल की। जिला पुलिस ने गांव बोहर को गोद लिया है। इसी के तहत अजीत नांदल ने गांव की 21 लड़कियों को गोद लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने मंगलवार को गांव बोहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में दी।
father of 21 daughters Former international hockey player Ajit Pal Nandal
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
अजित नांदल कहते हैं​ कि सरकारी स्कूलों मे प्रतिभा की कोई कमी नही है। कमी है प्रतिभा को तराशने की। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौततम गंभीर ने भी हाल ही में लड़कियों को गोद लिया है। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए आज यहां सरकारी स्कूल की छात्राओं को गोद लिया गया है। देश में खिलाड़ी द्वारा लड़कियां को गोद लेने का यह दूसरा उदारहण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
father of 21 daughters Former international hockey player Ajit Pal Nandal
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
अजीत ने बताया कि गोद ली गई 21 लड़कियों को खेलों की ट्रेनिंग देने, सामान उपलब्ध करवाना तथा खेलों में भाग लेना सभी उसकी जिम्मेवारी होगी। छात्राओं को अंतराष्ट्रीय स्तर की ट्रैनिंग दी जाएगी। इसके अलावा भी अन्य कोई छात्रा उसकी अकादमी मे आना चाहती है, उसको भी फ्री मे कोचिंग दी जाएगी। भारतवर्ष में 'दी जिम' के नाम से 76 स्थानों में जिम हैं। छात्राएं उनके जिमों मे भी व्यायाम आदि कर सकती है।
विज्ञापन
father of 21 daughters Former international hockey player Ajit Pal Nandal
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
बता दें कि अजीत नांदल भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं और हॉकी छोड़ने के बाद घोड़े पालने का काम कर रहे हैं। इनके पिता किसान, माता व पत्नी गृहिणी है। इनके दो बच्चे हैं। रोहट में टीम के साथ घूमने गए अजीत ने लोगों, पर्यटकों में घोड़ों, घुड़सवारी के प्रति आकर्षण देखा तो उनका भी घोड़ों के प्रति आकर्षण व शौक जागा और उन्होंने भी घोड़े पालने का निर्णय किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed