फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी बिल्डर बना पाकिस्तान का फैन

Sat, 26 Mar 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Updated Sat, 26 Mar 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
fahrookh motala, pakistnai fan, cricket fan interview, t20 world cup, pak team
भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी बिल्डर प‌ाकिस्तान का फैन फारूख मोटाला - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मूल का है, दक्षिण अफ्रीका में पेशे से बॉडी बिल्डर है और फैन पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का है। आपको यह जानकर हैरानी हुई होगी। लेकिन, ये सच है और इस फैन का नाम है फारूख मोटाला। वे क्रिकेट प्रेमी तो बचपन से ही रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी टीम की खातिरदारी का मौका उन्हें इस टीम का इतना बड़ा प्रशंसक बना देगा, ये शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा था।

भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी बिल्डर मोटाला बना प‌ाकिस्तान का फैन

fahrookh motala, pakistnai fan, cricket fan interview, t20 world cup, pak team
मोहाली स्टेडियम में पाकिस्तान के मैच का लुत्फ उठाते हुए पाक समर्थक - फोटो : अमर उजाला
मोटाला अपनी पत्नी फातिमा के साथ पाकिस्तानी टीम को 1993 से लगातार स्पोर्ट करते हुए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। पेशे से बिल्डर मोटाला की जड़ें सूरत(गुजरात) से जुड़ी हैं। मौटाला टी20 वर्ल्ड कप के तहत मोहाली में खेले गए मैच में पाकिस्तानी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे तो उनसे खास बातचीत हुई।

भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी बिल्डर मोटाला बना प‌ाकिस्तान का फैन

fahrookh motala, pakistnai fan, cricket fan interview, t20 world cup, pak team
मोहाली स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए पाक दर्शक - फोटो : अमर उजाला
मोटाला बताते हैं ‌कि 1993 में वसीम अकरम की अगुवाई में पाक टीम दक्षिण अफ्रीका आई थी। उस समय उन्हें टीम की खातिरदारी में लगाया गया। पाकिस्तानियों को उनकी पत्नी फातिमा के हाथ का बना खाना पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी बिल्डर मोटाला बना प‌ाकिस्तान का फैन

fahrookh motala, pakistnai fan, cricket fan interview, t20 world cup, pak team
मोहाली स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए पाक दर्शक - फोटो : अमर उजाला
नतीजा यह निकला कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम के साथ ले जाने का आश्वासन दिया। पीसीबी ने अपना यह वायदा निभाया और दो से तीन दौरों पर मोटाला टीम के सा‌थ गए। मोटाला बताते हैं कि वह तब से हर तरह के वर्ल्ड कप और बड़े टूर्नामेंट में अपने खर्चे पर पाक टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी बिल्डर मोटाला बना प‌ाकिस्तान का फैन

fahrookh motala, pakistnai fan, cricket fan interview, t20 world cup, pak team
मोहाली स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए पाक दर्शक - फोटो : अमर उजाला
पांच बच्चों और 20 नाती-पोतों वाले मोटाला का एक पोता उस्मान सालाजी दक्षिण अफ्रीका की अंडर 16 टीम में शामिल हो चुका है। मोटाला की पत्नी फातिमा बताती हैं कि एक बार वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा की पत्‍नियों ने उनसे जोहनिसबर्ग में शाकाहारी खाने की फरमाइश की थी। जिसे उन्होंने पूरा भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed