तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया
परीक्षाओं के बाद नतीजों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। नतीजे घोषित हुए तो छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। देखिए तस्वीरें।
तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया
परीक्षाओं के बाद नतीजों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। नतीजे घोषित हुए तो छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। ट्राइसिटी से 12वीं सीबीएसई परीक्षा में कुल 12172 छात्र और 9169 छात्राएं शामिल हुईं। कुल 21341 में से 16423 स्टूडेंट्स को सफलता मिली। ओवरऑल पास प्रतिशत 76.96 फीसदी रहा। ट्राइसिटी में जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के परिणाम अन्य स्कूलों से बेहतर रहे।
तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया
चंडीगढ़ स्कूलों में 6091 लड़के, जबकि 5205 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 4159 लड़के और 3972 लड़कियों को सफलता मिली। परीक्षा में शामिल कुल छात्रों में से 68.21 फीसदी पास हुए, लड़कियों का प्रतिशत 76.31 रहा। ओवरऑल पास प्रतिशत 71.98 फीसदी रहा।
तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया
पंचकूला के जवाहर नवोदय विद्यालय में 41 लड़के, 36 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें 39 लड़के पास हुए, जबकि शत प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुईं। ओवरऑल पास प्रतिशत 97.40 फीसदी रहा। केंद्रीय विद्यालय में 334 छात्र, 328 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 319 छात्र व 318 छात्राएं सफल रहीं। ओवरऑल पास प्रतिशत 96.22 फीसदी रहा।
तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया
पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों में 3945 छात्र, 2171 छात्राएं शामिल। वहीं, 2970 छात्रों के साथ 2001 छात्राओं को सफलता मिली। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.28 फीसदी रही। पंचकूला के जवाहर नवोदय विद्यालय में 46 छात्र व 26 छात्राएं परीक्षा में शामिल। इनमें से 44 छात्र व शत प्रतिशत लड़कियों को सफलता मिली। ओवरऑल पास प्रतिशत 97.22 फीसदी रहा।