{"_id":"58f72c064f1c1b80148b457e","slug":"ego-one-of-the-reason-behind-divorce-and-end-of-marriages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
सीमा एस. आनंद/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पत्नी का रिश्ता सबसे नाजुक होता है। जरा सी ठसक लगती नहीं कि इसके टूटने की नौबत आ जाती है। जानिए इस रिश्ते के टूटने का एक बड़ा कारण।
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
लड़ाई-झगड़े तो हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन जहां बात बराबरी या एक-दूसरे के प्रति इगो की आ जाए तो वहां रिश्ते निभाने मुश्किल हो जाते हैं। रिश्तों में भी सबसे नाजुक रिश्ता है पति-पत्नी का। इसमें आए दिए खटपट होती रहती है। फिर पति-पत्नी दोनों पढ़े-लिखे हों तो अहम टकराना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता ही खत्म कर दें।
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
काउंसलिंग के जरिए इस रिश्ते को बचाया जा सकता है और इसी के लिए बना है सीएडब्ल्यू, यानी क्राइम अगेंस्ट वुमन। सीएडब्ल्यू की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत कौर के पास 9 एनजीओ हैं और इनकी टीम में 60 सदस्य हैं। गुरजीत कौर और इनकी टीम ऐसे केस आने पर दोनों पक्षों से अलग-अलग बात करती हैं। फिर दोनों को इकट्ठे बिठाकर समझाइश करती हैं और उनकी पूरी कोशिश होती है कि घर टूटने से बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
गुरजीत कौर बताती हैं कि ऐसे मामलों में काफी हद तक उनका विभाग कामयाब भी रहा है। गुरजीत कौर का कहना है कि जिस प्रकार बीमार होने पर हम डाक्टर के पास जाते हैं, ऐसे ही यदि पति-पत्नी में नहीं बन रही तो उन्हें काउंसलिंग सेंटर में आने में शर्म नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि 2015 में सीएडब्ल्यू में 2003 मामले आए, 411 मामले पहले से पेंडिंग थे, इस तरह कुल 2414 मामलों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
इनमें से पारिवारिक विवाद के 605 मामले पति-पत्नी की काउंसलिंग करके सुलझा दिए गए। इसी तरह 2016 में 2060 कुल मामले आए, 502 पहले से पेंडिंग थे। इन 2562 केसों में से 857 पारिवारिक विवाद के मामले पति-पत्नी को समझा-बुझाकर निपटा दिए गए। ये सभी पति-पत्नी आज खुशी से साथ जिंदगी बिता रहे हैं। बाकी मामलों में दोनों पक्षों में से किसी पर भी कोई केस बनता नहीं दिखा तो वे रद्द कर दिए गए।