फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारात लेकर निकला दूल्हा, रास्ते में कुछ ऐसा हुआ, सदमे में दुल्हन, तस्वीरें

Sat, 06 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
due to minor groom, police stopped barat in the way, bride family shocked
नाबालिग दूल्हे के कारण पुलिस ने रास्ते में रोकी बारात - फोटो : अमर उजाला
मंडप सजा था, दुल्हन तैयार थी और दूल्हे का इंतजार था। दूल्हा बारात लेकर निकला। घोड़ी पर भी चढ़ा, लेकिन पुलिस बाधा बन गई। देखिए, ये रिपोर्ट।
due to minor groom, police stopped barat in the way, bride family shocked
नाबालिग दूल्हे के कारण पुलिस ने रास्ते में रोकी बारात - फोटो : अमर उजाला
मामला, पंजाब के मोहाली जिले के गांव फतेहपुर बेहड़ा का है। यहां दूल्हे की आयु कम होने के कारण उसे हरियाणा पुलिस समेत बाल विवाह मंडल विभाग ने दूल्हे की बारात रोक दी। इससे विवाह की तमाम तैयारिया धरी रह गईं और दुल्हन के सगे संबंधियों सहित मेहमानों को घटों इंतजार के बाद मायूस लौटना पड़ा।
due to minor groom, police stopped barat in the way, bride family shocked
नाबालिग दूल्हे के कारण पुलिस ने रास्ते में रोकी बारात - फोटो : अमर उजाला
एक परिवार की सबसे बड़ी बेटी का रिश्ता करीब साल पहले साबापुर, जिला अंबाला में किया गया था। मंगलवार को बारात ने फतेहपुर बेहड़ा पहुंचना था। युवती के पिता के अनुसार बारह बजे समधी का फोन आया कि वह बारात लेकर नहीं पहुंच सकते। लड़के की कम आयु के कारण पुलिस उनकी बारात रोक रही है। लड़के की उम्र पूछने पर 25 साल बताई गई परंतु सरकारी स्कूल के रिकार्ड की जांच करने पर पाया गया कि लड़के का जन्म साल 1999 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
due to minor groom, police stopped barat in the way, bride family shocked
नाबालिग दूल्हे के कारण पुलिस ने रास्ते में रोकी बारात - फोटो : अमर उजाला
टीम ने स्पष्ट कर दिया था कि विवाह करने व करवाने वालों को गिरफ्तार कर उन पर चाइल्ड मैरिज प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया जाएगा। यह सुनते ही वधू पक्ष लोग सदमे में आ गए। दो बजे तक फोन पर खैर खबर लेते रहे। लड़की के पिता के अनुसार उन्होंने तीन सौ लोगों के लिए खाने पीने का इंतजाम किया था। इनमें 50 से 60 लोग दूल्हा पक्ष के बाराती थे। दहेज का सामान, ज्वेलरी, गुरुद्वारे में आनंदकारज, पाठी समेत तमाम व्यवस्था पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
due to minor groom, police stopped barat in the way, bride family shocked
नाबालिग दूल्हे के कारण पुलिस ने रास्ते में रोकी बारात - फोटो : अमर उजाला
अंबाला की जिला प्रोटेक्शन कम चाइल्ड मैरीज प्रोबेशन अफसर अरविंदरजीत कौर ने बताया कि लड़का शादी की वैध आयु की करीब चार साल छोटा था। यदि वह 18 साल या इससे बड़ा होता तो केवल लड़के पर केस दर्ज होता, परंतु नाबालिग होने के कारण उसके माता-पिता व विवाह में अहम रोल निभा रहे बिचौलिए व सगे-संबंधियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाता। हालाकि अफसर ने शादियों की तैयारियो पर ऐन मौके पानी फिरने पर अफसोस जताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed