लोगों के लिए बड़े काम की खबर। जल्दी से बैंक से जुड़े इन पांच कामों को निपटा लीजिए, वो भी इस तारीख तक। वरना आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
31 मार्च वित्तीय वर्ष का अखिरी दिन होता है। नोटबंदी के बाद तो 2016-17 का वित्तीय वर्ष लोगों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में 31 मार्च से पहले आपक बैंक और निवेश से जुड़े सभी काम ठीक तरीके से निपटा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको नुकसान उठाना पड़ेगा।
31 मार्च, 2017 साल 2015-16 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। अगर आप इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो आयकर विभाग 2014-15 के लिए आपका रिटर्न स्वीकार करने से इनकार कर सकता है।
साल 2016- 17 का टैक्स बचाना चाहते हैं तो किसी भी तरह का निवेश और खर्च 31 मार्च 2017 से पहले कर लें। अगर आप 31 मार्च के बाद कोई निवेश या खर्च करते हैं तो इस पर 2016-17 के लिए टैक्स छूट नहीं मिलेगी।
नोटबंदी के बाद भी अगर आपके पास 500 रुपए और 1,000 रुपए के पुराने नोट हैं तो जल्दी करें और रिजर्व बैंक जाकर बदलवा लें। 31 मार्च के बाद आप पुराने नोट नहीं बदल पाएंगे, फिर आपको आर्थिक नुकसान होगा।