फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 दिन के लिए जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानिए वजह

Sat, 27 Apr 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Apr 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Ram Rahim Filed Petition in Punjab Haryana High Court to attend a marriage
राम रहीम
दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा राम रहीम 30 दिन के लिए जेल से बाहर आना चाहता है। इसके लिए बाबा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
Dera Sacha Sauda Ram Rahim Filed Petition in Punjab Haryana High Court to attend a marriage
राम रहीम
दरअसल, बाबा ने गोद ली बेटी की 10 मई को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए अपनी सजा एक माह के लिए निलंबित करने की अपील की है। उसकी याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को तथ्यों की जांच करके रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार को जमानत की स्थिति में राज्य की कानून व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट सौंपने के आदेश देते हुए सुनवाई 1 मई तक स्थगित कर दी है।
Dera Sacha Sauda Ram Rahim Filed Petition in Punjab Haryana High Court to attend a marriage
राम रहीम
डेरामुखी गुरमीत सिंह राम-रहीम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बताया है कि गुरांश जब महज छह वर्ष की थी तो उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने गुरांश को गोद ले लिया और उसकी पूरी परवरिश की। गुरांश के स्कूली दस्तावेजों, आधार कार्ड और अन्य सभी दस्तावेजों में पिता के नाम पर उसका ही नाम दर्ज है। अब 10 मई को गुरांश की शादी है और सात मई को रिंग सेरेमनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Ram Rahim Filed Petition in Punjab Haryana High Court to attend a marriage
राम रहीम
ऐसे में गुरांश का पिता होने के नाते याचिकाकर्ता को ही उसका कन्यादान करना है। इसके अलावा भी अन्य कई कार्यक्रम हैं, जिसमें याचिकाकर्ता का शामिल होना बेहद जरूरी है। राम रहीम ने बताया कि विवाह समारोह के निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं। उसे पिता होने के सभी फर्ज पूरे करने हैं। इसलिए सजा को एक महीने के लिए निलंबित कर बेटी के विवाह और अन्य कार्यक्रमों में उसे शामिल होने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Ram Rahim Filed Petition in Punjab Haryana High Court to attend a marriage
राम रहीम
सुनारिया जेल में बंद है डेरामुखी
साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई अदालत ने वर्ष 2017 में डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम-रहीम को 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। सीबीआई अदालत डेरामुखी को इस वर्ष जनवरी माह में पत्रकार छत्रपति की हत्या में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। डेरामुखी फिलहाल हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed