{"_id":"5b4d82ee4f1c1b43748b5524","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-wants-to-meet-grand-childrens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम ने जाहिर की ऐसी ख्वाहिश, कहता है पूरी न हुई तो जी नहीं पाऊंगा...फूट-फूट कर रोया बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम ने जाहिर की ऐसी ख्वाहिश, कहता है पूरी न हुई तो जी नहीं पाऊंगा...फूट-फूट कर रोया बाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेल में कैद राम रहीम ने एक ऐसी ख्वाहिश जाहिर की है, जो पूरी न हुई तो वह जी नहीं पाएगा। मां, बेटा और बेटी बाबा से मिलने आए तो वह भावुक हो गया। इस दौरान माहौल ऐसा हो गया कि मां की आंखें भी भर आईं।
2 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
दरअसल, सोमवार को राम रहीम से मिलने के लिए उसकी मां नसीब कौर, बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत, दामाद साहनीमीत और उसके वकील सुनारिया जेल पहुंचे। सभी के बीच कुछ देर बातचीत हुई और उसके बाद सभी एक साथ निकल भी गए। सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम पिछले एक सप्ताह से जेल अधिकारियों से अपने पोते-पोती से मिलाने की गुहार लगा रहा है।
3 of 5
राम रहीम
बताते हैं 20 से अधिक बार वह जेलर से कह चुका है कि मेरे पोते-पोती की शक्ल दिखा दो वरना जी नहीं पाऊंगा। हालांकि, जेल अधिकारी नियमों का हवाला देते हुए हर बार पोते-पोती से मिलवाने की बात से इनकार कर देते हैं, लेकिन बाबा मानता ही नहीं। वैसे हफ्ते में दो बार पूरा परिवार बाबा से मिलने आता है, लेकिन पोता-पोती से मिलने की चाहत वह रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां
गौरतलब है कि दो साध्वियों से दुष्कर्म में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। राम रहीम को जेल में अलग बैरक में रखा गया है। अन्य बंदियों को भी राम रहीम से मिलने की अनुमति नहीं है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व जेल पहुंचे कारागार मंत्री कृष्ण लाल पंवार से भी राम रहीम ने जेल में अपने पोते-पोती से मिलवाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां
दूसरी ओर, जेल में राम रहीम की सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जेल में बंद बाबा के पास कोई भी बिना चेकिंग के नहीं जा सकता। भले ही वो जेल के सुपरिटेंडेंट क्यों ना हो। इसको लेकर हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि मामला न्यायलय में है और जेल में बंद बंदी की सुरक्षा करना जेल विभाग की जिम्मेदारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।