फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक हुए बड़े हादसे ने ले ली 3 की जान, जवान बच्चों समेत मां की मौत

Fri, 29 Jul 2016 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
death of mother, daughter and son due to Falling rubble from the roof at amritsar, punjab,
Roof Fall House - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को एक इमारत में अचानक हुए बड़े हादसे में जवान बच्चों समेत मां की मौत हो गई। घटना अमृतसर के कटड़ा की है। तस्वीरों में देखिए दर्दनाक मंजर की दास्‍तां


 

मलबे में दबकर महिला और उसकी बेटी व बेटे की मौत

death of mother, daughter and son due to Falling rubble from the roof at amritsar, punjab,
Roof Fall House - फोटो : amar ujala
कटड़ा सफेद स्थित गली नंदलाल में शुक्रवार की सुबह करीब 4.30 बजे एक दो मंजिली इमारत की दो छतें गिर गईं। मलबे में दबकर महिला और उसकी बेटी व बेटे की मौत हो गई। थाना डी डिवीजन की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
 

ग्राउंड फ्लोर की छत भी ढह गई

death of mother, daughter and son due to Falling rubble from the roof at amritsar, punjab,
ग्राउंड फ्लोर की छत भी ढह गई - फोटो : amar ujala
पुलिस को दी गई शिकायत में घर के मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि वीरवार की रात वह अपनी बीमार बहन का हाल लेने के लिए अस्पताल गया था। रात ज्यादा होने के कारण वह बहन के पास ही रुक गया। घर उसकी पत्नी सुखजिंदर कौर (50), बेटी जसप्रीत कौर (21) व बेटा जुगराज सिंह (19) ग्राउंड फ्लोर पर एक ही बेड पर सो रहे थे। सुबह 4.30 बजे के करीब दूसरी मंजिल की छत ग्राउंड फ्लोर की छत पर गिर गई। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर की छत भी ढह गई। इससे छत के मलबे में दबने से उसकी पत्नी, बेटी व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

छत के गिरते ही इलाके में अफरातफरी मच गई

death of mother, daughter and son due to Falling rubble from the roof at amritsar, punjab,
dead bodies - फोटो : amar ujala
बेटा युगराज सिंह हमेशा दूसरे कमरे में सोता था। रात उसके घर न आने पर उसका बेटा भी वहीं पर सो गया।। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी रोज सुबह 5 बजे गुरुद्वारा साहिब सेवा के लिए जाती थी। लेकिन आज भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उधर, छत के गिरते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। इलाका निवासी छत का मलबा हटाने लगे और दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया। दमकल विभाग ने तीन शवों को मलबे के नीचे से निकाला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed