आईएएस अफसर आशीष दहिया की स्विमिंग पूल में डुबने से हुई संदिग्ध मौत ने उनके परिजनों, दोस्तों और विभाग के लोगों का दिल झकझोर दिया है। जानें क्या है उनकी डैथ मिस्ट्री
2 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दहिया की मौत पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक गोल्ड मेडलिस्ट अचानक कैसे काल के गाल में समा हो गया। फेसबुक पर उनके दोस्त उनकी मौत पर हैरानी जता रहे हैं।
3 of 7
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके लौटे आईएएस आशीष दहिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली के मुनिरका में आईएफएस एकेडमी के स्वीमिंग पूल में मिला है। वह अपने साथ ट्रेनिंग करने वाले साथियों के संग वहां पार्टी कर रहे थे।
यह माना जा रहा है कि आशीष की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई है। आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी कर स्वर्ण पदक के साथ लौटे थे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था, लेकिन अब खरखौदा क्षेत्र वासियों में शोक की लहर है।
आशीष का शव मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली से खरखौदा स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां शव के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद शव को पैतृक गांव मटिंडू ले जाया गया और वहां आशीष के चचेरे भाई सुशील ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।