{"_id":"58a195d14f1c1b5733d84ae6","slug":"dance-with-rifles-on-haryana-jat-reservation-protest-place-at-rohtak-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन का 16वां दिन, देखिए ये क्या हो रहा है धरनास्थल पर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन का 16वां दिन, देखिए ये क्या हो रहा है धरनास्थल पर?
Tue, 14 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 14 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल धरना स्थल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाट आरक्षण आंदोलन को 16 दिन हो गए हैं, लेकिन वहां के नजारे तो कुछ और ही हैं और इसकी गवाह हैं ये तस्वीरें। देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 11
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल धरना स्थल
दरअसल, रोहतक में जसिया में 15वें दिन रविवार को बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवा सब पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवा डीजे लेकर भी पहुंचे। इस डीजे पर महिलाओं व युवकों ने गाड़ी पर चढ़कर सरेआम हथियार लहराते हुए डांस भी किया। इस पर वहां मौजूद पुलिस अलर्ट हो गई। अब जानकारी मिल रही है की वह एयरगन थी। इस वजह से रविवार को चंडीगढ़ तक हलचल हो गई।
3 of 11
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल धरना स्थल
मामले को धरना कमेटी के भी संज्ञान में लाया गया। डीसी अतुल कुमार ने न केवल धरना कमेटी के सदस्यों, बल्कि एसपी से भी बात की। वहीं, एसपी पंकज नैन ने बताया कि गन नकली लग रही है, फिर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, जबकि जाट आरक्षण संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष राज सिंह हुड्डा का कहना है कि ऐसे लोगों के लिए धरनास्थल पर जगह नहीं है। जल्द किशोर के परिजनों और गांव वालों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल धरना स्थल
इस वाकये पर बयान देते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता यशपाल मलिक ने कहा है कि धरनों पर डीजे लाने पर नियंत्रण लगा दिया है। जिस युवाओं पर हथियार लहराने का आरोप है वह एयरगन थी। सदर थाने के हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह ने मामले को लेकर थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 11
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल धरना स्थल
अपनी शिकायत में हेड कांस्टेबल ने कहा कि वह रविवार को हवलदार नरेश, मुकेश, रमेश व अन्य के साथ जसिया धरना स्थल के पास रोहतक-पानीपत रोड पर मौजूद था। इस दौरान धरनास्थल व उसके आस-पास अधिक भीड़ थी जिसमें एक लड़का हाथ में बंदूक लिए दिखाई दिया। उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भीड़ में आंखों से ओझल हो गया। एक कार के ऊपर चढ़कर महिलाओं ने जमकर डांस किया था और उनके हाथों में एक बंदूक थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।