फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दिल का दर्द, Youtube पर डाली

Thu, 20 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 20 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
dalit tempo driver captured video and upload it on youtube before committing suicide
सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दर्द
सुसाइड करने से पहले दलित टेंपो चालक ने वीडियो में दिल का दर्द उड़ेला और यूट्यूब पर डाल दिया। वीडियो इतना दर्दनाक है कि सुनकर रो देंगे आप।
dalit tempo driver captured video and upload it on youtube before committing suicide
सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दर्द
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। गांव खुबडू़ झाल के पास बाहरी दिल्ली के गांव हरेवली के रहने वाले एक टेंपो चालक ने गांव के तीन युवकों की दबंगई से तंग आकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले अपना वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया। इस वीडियो में उसने आरोप लगाया कि गांव के युवक उसे जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट भी करते हैं।
dalit tempo driver captured video and upload it on youtube before committing suicide
सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दर्द
पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वीडियो के आधार पर उसके भाई के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, टेंपो चालक का वीडियो भी वायरल हो गया है। सोनीपत में महज तीन दिन के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले दीपक ने फेसबुक पर वीडियो लाइव करके सुसाइड किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
dalit tempo driver captured video and upload it on youtube before committing suicide
सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दर्द
गांव हरेवली निवासी विजय पुत्र रामचंद्र सोमवार को टेंपो लेकर खूबड़ू झाल के पास पहुंचा था। यहां पर उसने कीकर के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने गांव के ही एक अन्य विजय पुत्र रामचंद्र, सचिन व छोटा पर जाति व रुपयों के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
dalit tempo driver captured video and upload it on youtube before committing suicide
सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दर्द
युवक ने वीडियो में कहा है कि एक माह से वह परेशान है। उससे गांव का सवर्ण जाति का विजय पुत्र रामचंद्र न केवल बार-बार पैसे मांगता है, बल्कि उसका व उसके पिता का नाम उसके समान होने के कारण उसे अपना नाम बदलने का भी दबाव बना रहा है। युवक ने वीडियो में बताया कि सचिन व छोटे ने उसे चौराहे पर चांटे मारे हैं। ऐसे में वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। वह अपने परिवार व बच्चों को भी अपना मुंह नहीं दिखाना चाहता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed