{"_id":"58613cd14f1c1b2a41eebcba","slug":"dalbir-kaur-joins-bjp-before-punjab-assembly-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या ने निभाया था इनका रोल, भाजपा में शामिल हो फिर बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐश्वर्या ने निभाया था इनका रोल, भाजपा में शामिल हो फिर बटोरी सुर्खियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या ने फिल्म में इनका रोल निभाया था। इनके संघर्ष के उपर बनी फिल्म ऑस्कर में सिलेक्ट हो गई थी। अब यह चुनावी मैदान में उतरेंगी।
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है। उन्होंने पंजाब के फाजिल्का में आज पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ली। इससे पहले वे कांग्रेस और अकाली दल में रह चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर आयोजित सुशासन दिवस पर आयोजित रैली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
dalbir kaur
- फोटो : फाइल फोटो
दलबीर कौर अपने भाई सरबजीत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए दलबीर कौर चर्चा में आई थीं। उन्होंने तमाम तरह की परेशानियों के बावजूद अपने भाई की पाकिस्तान से रिहाई के लिए पुरजोर संघर्ष किया था। सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर ने कई वर्षों तक मुहिम चलाई थी। सरबजीत की रिहाई की उम्मीद भी जगी थी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान की कुख्यात कोट लखपत जेल में कुद पाकिस्तानी कैदियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
हालांकि उन्होंने अपना भाई खो दिया, लेकिन अपने संघर्ष के चलते उन्हें देश दुनिया में काफी नाम मिला। वहीं, दलबीर कौर पर सरबजीत की फर्जी बहन होने के आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन
सरबजीत
- फोटो : फाइल फोटो
सरबजीत की बहन बलजिंदर कौर, भाई हरभजन सिंह व खुद दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह ने उन पर यह आरोप लगाया था। दलबीर की संघर्ष की कहानी पर एक फिल्म भी बनी है, जिसमें दलबीर का किरदार मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था।