{"_id":"5e7cae578ebc3e78b622fad1","slug":"curfew-in-punjab-3500-chick-died-in-two-days-in-poultry-farm-of-pathankot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बढ़ा संकट: पंजाब में दाना न मिलने से एक-दूसरे को खा रहे मुर्गे, दो दिन में 3500 मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बढ़ा संकट: पंजाब में दाना न मिलने से एक-दूसरे को खा रहे मुर्गे, दो दिन में 3500 मरे
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट में मर रहे मुर्गे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के कारण प्रदेश भर में कर्फ्यू लगा है। इसके साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। पठानकोट के गांव ऐमां गुजरां में पोल्ट्री फार्म में फीड न पहुंचने से मुर्गे एक दूसरे को खा रहे हैं। हालात यह है कि पिछले 2 दिन में 3500 मुर्गे/मुर्गियां मर चुके हैं। इससे पोल्ट्री फार्म को तो नुकसान हुआ ही है, दूसरा पोल्ट्री फार्म से उठ रही बदबू से गांव में महामारी का खतरा पैदा हो गया है।
2 of 5
पठानकोट के गांव ऐमां गुजरां में कपिल सिंह का पोल्ट्री फार्म है। इसमें 4 दिन पहले तक करीब 10 हजार मुर्गे/मुर्गियां थे। लेकिन कर्फ्यू के कारण उनके पास पिछले 5 दिन से फीड नहीं पहुंची। जिसके चलते भूख के मारे मुर्गे मर रहे हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
हर घंटे मर रहे 30 से 35 मुर्गे
पोल्ट्री फार्म मालिक कपिल सिंह का कहना है कि मुर्गे भूख से बेहाल हैं। 2 दिन फीड नहीं मिली तो कुछ मुर्गे मर गए। बाकियों ने उन्हें ही खाना शुरू कर दिया पर अब 5 दिन के भूखे बड़े मुर्गे मुर्गियों को जिंदा ही खाने लगे हैं। हालात यह हैं कि हर घंटे 30 से 35 मुर्गियां मर रहीं हैं। गांव के नंबरदार साहिब सिंह ने बताया कि जिस दिन से मुर्गियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ है, उस दिन से पोल्ट्री फार्म से बदबू उठनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुकान के बाहर निशान बनवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जल्दी ही मरी मुर्गियों को दफन न किया तो कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है।पोल्ट्री फार्म मालिक कपिल सिंह का कहना है कि सरकार जरूरी वस्तुओं के वितरण के दावे कर रही है पर उन्हें 21 मार्च के बाद से मुर्गियों की फीड नहीं मिली। उनका किसी प्राइवेट कंपनी के साथ करार हुआ है, अगर वह उनकी परमिशन के बिना मरी मुर्गिंयों को दफन करते हैं तो उन्हें भारी पैनल्टी भुगतनी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
पंजाब में कर्फ्यू।
- फोटो : अमर उजाला
बार-बार कंपनी अधिकारियों को कहने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। जब तक कंपनी अधिकारी इजाजत नहीं देंगे मरी मुर्गियों को दफन नहीं किया जा सकता। बता दें कि पंजाब में जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन का एलान प्रदेश सरकार ने किया था। हालांकि लॉकडाउन का व्यापक असर पंजाब में नहीं दिखा। इसके बाद से ही सरकार ने पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया। पंजाब में अब तक कोरोना के 31 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।