{"_id":"5726f9614f1c1be9645ccf0a","slug":"triple-murder-sirsa-triple-murder-wife-son-daughter-murder-and-self-suicide-sirsa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: सो रही पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या कर खुद भी दे दी जान, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी: सो रही पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या कर खुद भी दे दी जान, तस्वीरें
Mon, 02 May 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद (सिरसा)
Updated Mon, 02 May 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नशे में एक व्यक्ति दरिंदा बन गया। उसने घर में सो रही अपनी पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या की और खुद भी जहर पीकर जान दे दी। तस्वीरें
2 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ये दिल दहलाने वाली वारदात सिरसा जिले के गांव धोलपालिया में हुई। निवासी महेंद्र सहारण(38) नशा करके घर आया और पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद रात करीब एक बजे उसने सो रही 36 वर्षीय पत्नी सुनीता, 12 वर्षीय पुत्र राहुल और आठ वर्षीय पुत्री पलक की कस्सी से काटकर हत्या कर दी।
3 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें गांव के सरपंच ने इस वारदात की सूचना दी। इस पर वे दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घर के आंगन में चारपाई पर तीनों मृतकों के खून से लथपथ शव पड़े थे। पास ही जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी पड़ी थी। आरोपी के परिजनों ने बताया कि महेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है जिसका उपचार जारी है। उसके चार अन्य भाई भी मनोरोगी हैं। आरोपी ने करीब पांच वर्ष पूर्व जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कस्सी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डीएसपी ऐलनाबाद कुलदीप बैनीवाल सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका सुनीता के भाई कुमथला निवासी रोहताश के बयान पर महेंद्र और उसके भाई राजीव उर्फ कालू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।