फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मकान का कब्जा दिलवाने आई पुलिस पर पथराव, बुलानी पड़ी फोर्स

Wed, 22 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 22 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Threw stones on police in ferozpur punjab,
मकान का कब्जा दिलवाने गई पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
मकान का कब्जा दिलवाने गई पुलिस पर वहीं के लोगों ने पत्थराव कर दिया। माहौल बिगड़ता देख घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मंगवाई गई। तस्वीरें
Threw stones on police in ferozpur punjab,
मकान का कब्जा दिलवाने गई पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के फिरोजपुर का है, जहां निजामद्दीन बस्ती में कुछेक लोग पुलिस की मदद से एक घर का कब्जा लेने गए तो पीड़ित परिवार ने पुलिस और कब्जा लेने आए लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। बस्ती का माहौल बिगड़ता देख घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मंगवाई गई। पुलिस ने निजामद्दीन बस्ती में लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की मदद से घर का सामान निकाल कर सड़क पर रख दिया। 
Threw stones on police in ferozpur punjab,
मकान का कब्जा दिलवाने गई पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि वो पिछले पचास साल से उक्त जगह पर मकान बनाकर रह रहे हैं और यह जमीन उन्होंने किसी से खरीदी थी। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदालत के आदेश पर ही मकान खाली करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Threw stones on police in ferozpur punjab,
मकान का कब्जा दिलवाने गई पुलिस पर पथराव
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग बारह बजे तारा सिंह भुल्लर अपने साथियों और पुलिस की मदद से मकान का कब्जा लेने के लिए बस्ती निजामद्दीन पहुंचा था तभी जोरा सिंह के पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदारों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख घटनास्थल पर और पुलिस फोर्स मंगवाई गई। पुलिस ने आते ही लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज से सभी लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Threw stones on police in ferozpur punjab,
मकान का कब्जा दिलवाने गई पुलिस पर पथराव
उधर, जोरा सिंह के परिजनों ने बताया कि वो पिछले पचास साल से बस्ती निजामद्दीन में इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। पुलिस ने उनका घर खाली करवा दिया और सामान गली व सड़क पर रख दिया। मकान के प्रांगण में बंधे पशुओं को भी निकाल दिया। उनकी चार दुकानों पर रह रहे किरायदारों का भी सामान दुकान से बाहर निकाल दिया। 1999 में तारा सिंह भुल्लर ने उक्त जमीन उसकी होने का दावा कर अदालत में केस कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed