{"_id":"57b873d54f1c1bff136ebc23","slug":"three-people-died-in-orbit-bus-and-gsk-travels-bus-collission-in-jalandhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः आमने-सामने भिड़ी दो बसें, 4 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसाः आमने-सामने भिड़ी दो बसें, 4 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
ऑर्बिट बस और प्राइवेट बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बादल की कंपनी की ऑर्बिट बस और जीएसके ट्रैवल्स की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग मारे गए, वहीं दर्जनों घायल हुए। देखिए तस्वीरें।
ऑर्बिट बस और प्राइवेट बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा जालंधर के शाहकोट में गांव बिल्ली चुराहमी के पास स्टेट हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। वहां से गुजरने वाले राहगीर राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे में 16 यात्री बुरी तरह जख्मी हुए। जख्मी यात्रियों को शाहकोट, नकोदर व जालंधर सिटी के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऑर्बिट बस और प्राइवेट बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक आर्बिट बस जालंधर से मोगा और जीएसके ट्रैवल की बस मोगा से जालंधर की तरफ आ रही थी। गांव बिल्ली चुराहमी के पास ऑर्बिट बस चालक ने बस को स्पीड देकर एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बस जीएसके ट्रैवल की बस से जा टकराई। हादसे के बाद ऑर्बिट बस का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्बिट बस और प्राइवेट बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान पाला सिंह निवासी गांव फिरोजवाल धर्मकोट, विनोद कुमार निवासी गोपाल नगर जालंधर के रूप में हुई है। एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान अशोक कुमार निवासी जालंधर, मक्खन सिंह निवासी नूरमहल, नरिंदर कौर निवासी सरींह, राजनप्रीत निवासी सरींह, जसपाल कौर निवासी कोटकपुरा, जसवंत सिंह निवासी कोटकपूरा, गुरनूर निवासी नकोदर, ललिता निवासी जालंधर, राजकुमार निवासी जालंधर, हरीश कुमार निवासी भोगपुर, चरणजीत निवासी शाहकोट, रविंदर सिंह बस चालक जीएसके ट्रैवल, परमजीत कौर निवासी नकोदर, गुरभेज सिंह निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ऑर्बिट बस और प्राइवेट बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसवीर सिंह बराड़, शाहकोट के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़, नकोदर के डीएसपी जसतिंदर सिंह धालीवाल, सह प्रभारी विजयकंवरपाल, सिटी प्रभारी दविंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। एक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।