{"_id":"635bf1ab89a5474d69022958","slug":"three-killed-in-road-accident-in-faridkot-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार को विपदा ने घेरा: दो दिन पहले पिता की मौत...आज बेटे की गई जान, चचेरा भाई और चाची भी नहीं रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिवार को विपदा ने घेरा: दो दिन पहले पिता की मौत...आज बेटे की गई जान, चचेरा भाई और चाची भी नहीं रही
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरीदकोट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के फरीदकोट जिले में एक परिवार पर विपदाओं का पहाड़ टूट पड़ा। दो दिन पहले पिता की मौत से बेटा और परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि तीन मौतों की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर किसी के जुबां पर यही था कि हे भगवान ! यह क्या किया। दरअसल, फिरोजपुर जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव गोलेवाला के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत गई। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
2 of 5
विलाप करते परिवार के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे की दवा लेने परिवार गांव गोलेवाला जा रहा था। बच्चे के 42 वर्षीय पिता गुरलाभ सिंह की दो दिन पहले ही ह्रदय गति रुकने से मौत हो चुकी है और अब एक साथ तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 26 अक्तूबर को गांव झाड़ीवाला निवासी 42 वर्षीय गुरलाभ सिंह की अचानक मौत हो गई थी और उनकी मौत के बाद 11 वर्षीय पुत्र संतप्रीत सिंह बीमार हो गया था।
3 of 5
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को उसकी ज्यादा तबीयत खराब होने पर चाची सरबजीत कौर (45) व चचेरा भाई गुरकीरतन सिंह (18) उसे दवा दिलाने गांव झाड़ीवाला से गोलेवाला बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते काफी दूर तक लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हादसाग्रस्त कार और बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना में 11 वर्षीय संतप्रीत सिंह व उसके चचेरे भाई 22 वर्षीय गुरकीरतन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चाची सरबजीत कौर पत्नी चंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और समय पर अस्पताल तक न पहुंच पाने के कारण उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
सीसीटीवी में कैद हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में कार सवार को भी गंभीर चोट आई है लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने हरजीत सिंह नामक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।