फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार को विपदा ने घेरा: दो दिन पहले पिता की मौत...आज बेटे की गई जान, चचेरा भाई और चाची भी नहीं रही

Fri, 28 Oct 2022 08:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accident in Faridkot of Punjab
फरीदकोट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के फरीदकोट जिले में एक परिवार पर विपदाओं का पहाड़ टूट पड़ा। दो दिन पहले पिता की मौत से बेटा और परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि तीन मौतों की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर किसी के जुबां पर यही था कि हे भगवान ! यह क्या किया। दरअसल, फिरोजपुर जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव गोलेवाला के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत गई। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।



Three killed in road accident in Faridkot of Punjab
विलाप करते परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बच्चे की दवा लेने परिवार गांव गोलेवाला जा रहा था। बच्चे के 42 वर्षीय पिता गुरलाभ सिंह की दो दिन पहले ही ह्रदय गति रुकने से मौत हो चुकी है और अब एक साथ तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 26 अक्तूबर को गांव झाड़ीवाला निवासी 42 वर्षीय गुरलाभ सिंह की अचानक मौत हो गई थी और उनकी मौत के बाद 11 वर्षीय पुत्र संतप्रीत सिंह बीमार हो गया था।

Three killed in road accident in Faridkot of Punjab
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार को उसकी ज्यादा तबीयत खराब होने पर चाची सरबजीत कौर (45) व चचेरा भाई गुरकीरतन सिंह (18) उसे दवा दिलाने गांव झाड़ीवाला से गोलेवाला बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते काफी दूर तक लेकर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three killed in road accident in Faridkot of Punjab
हादसाग्रस्त कार और बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस घटना में 11 वर्षीय संतप्रीत सिंह व उसके चचेरे भाई 22 वर्षीय गुरकीरतन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चाची सरबजीत कौर पत्नी चंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और समय पर अस्पताल तक न पहुंच पाने के कारण उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Faridkot of Punjab
सीसीटीवी में कैद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में कार सवार को भी गंभीर चोट आई है लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने हरजीत सिंह नामक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed