{"_id":"5a2d37b54f1c1b79548c2950","slug":"three-killed-in-accident-in-karnal-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: कार मोड़ते वक्त मर्सडीज ने मारी टक्कर, शीशे तोड़ सड़क पर आ गिरे, तीनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: कार मोड़ते वक्त मर्सडीज ने मारी टक्कर, शीशे तोड़ सड़क पर आ गिरे, तीनों की मौत
Mon, 11 Dec 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:17 AM IST
1 of 7
Karnal Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिश्तेदार के भोग में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक मर्सडीज कार ने उनकी कार को ऐसी टक्कर मारी कि ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ हो। घटना हरियाणा के करनाल की है।
2 of 7
Karnal Accident
जीटी रोड रविवार की सुबह लगभग सात बजे बसताड़ा टोल प्लाजा के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतकों में मां, बेटी व पिता शामिल हैं। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
3 of 7
Karnal Accident
दरअसल, दिल्ली जनकपूरी निवासी गुरदीप सिंह अपने परिजनों के साथ चार कारों में सवार होकर रविवार सुबह दिल्ली से पोंटासाहिब में एक रिश्तेदार के भोग में शिरकत करने जा रहे थे। घरौंडा से निकलने के बाद उनके अन्य रिश्तेदार की गाड़ी खराब हो गई। जैसे ही उनको गाड़ी खराब होने की सूचना मिली तो वे टोल प्लाजा के कट से वापस अपनी कार को घूमाने लगे तो उसी समय करनाल की ओर से तेज गति से आ रही मर्सडीज कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे एक बड़ा धमाका हुआ।
विज्ञापन
4 of 7
Karnal Accident
भिड़ंत में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार लोग सड़क पर आ गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों गुरदीप सिंह (56) पत्नी गुरमीत कौर (54) व बेटी जसप्रित कौर (30) शामिल हैं, जबकि बेटा अमनदीप (26) और दामाद कुलविंद्र सिंह (32) बुरी तरह से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए और घायलों को बाहर निकाला।
5 of 7
Karnal Accident
आनन फानन में सभी को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां पर तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर करनाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।