फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों के कपड़े पहन युवक बनता था किन्नर, रात में हुआ कुछ ऐसा कि फैल गई सनसनी

Wed, 04 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Wed, 04 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
 The murder of a young man in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर
एक युवक लड़कियों के कपड़े पहन किन्नरों के साथ बधाई लेने का काम करता था। लेकिन एक रात उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जालंधर के उजाला नगर का है। यहां सोमवार को देर रात किन्नरों के साथ बधाई लेने वाले युवक का कत्ल कर शव उसके घर के पास ही प्लॉट में फेंक दिया गया। युवक की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपा के शरीर पर तेजधार हथियारों के गहरे घाव पाए गए हैं।


थाना नंबर पांच की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि दीपक कुमार का कुछ निकटवर्ती लोगों से विवाद हुआ था और उसकी हत्या इसी का नतीजा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 The murder of a young man in jalandhar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
जानकारी के मुताबिक, उजाला नगर का रहने वाला दीपक कुमार उर्फ दीपा काफी समय से किन्नरों के साथ बधाई इकट्ठी करने का काम करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर से निकला लेकिन सारी रात घर नहीं आया। मंगलवार सुबह इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब दीपक का शव खाली प्लॉट से मिला। शव मिलते ही एसएचओ निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
 
 The murder of a young man in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर
दीपक का हाथ कटा हुआ था और टांग व शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव दिखाई दे रहे थे, जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि उसकी हत्या रंजिशन की गई है। मृतक के भाई अशोक कुमार के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक किन्नर नहीं था, लेकिन कोई काम न होने के कारण वह किन्नरों की टोली में लड़कियों के कपड़े पहन कर किन्नरों की टोली के साथ जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed