{"_id":"5b3ba0034f1c1b86468b460d","slug":"female-isi-agent-of-pakistan-s-rawalpindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के रावलपिंडी की है महिला आईएसआई एजेंट, बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों के संपर्क में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान के रावलपिंडी की है महिला आईएसआई एजेंट, बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों के संपर्क में
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस पाकिस्तानी महिला आईएसआई एजेंट को सोनीपत का गौरव सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेज रहा था वह रावलपिंडी की निकली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार के लोगों के भी संपर्क में थी। आरोपी महिला के पाकिस्तान का होने के कारण पुलिस उसे पकड़ना मुश्किल है।
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली की महिला को दे दी थी क्लीन चिट
सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजने के मामले में दिल्ली निवासी अमिता आहुलवालिया भी पुलिस के टारगेट पर आ गई थी। महिला को भी आईएसआई एजेंट होने की बात कही जा रही थी, मगर पुलिस की जांच में महिला पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नहीं निकली थी। जिस पर दिल्ली की अमिता को क्लीन चिट दे दी गई थी।
ढाई माह बीतने के बाद भी नहीं आई मोबाइल रिपोर्ट
गौरव को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला था। जिसे गौरव ने पुलिस को देखते ही सड़क पर पटककर तोड़ दिया था। जिसके कारण मोबाइल में आई कॉल की जांच पुलिस नहीं कर सकी थी। मोबाइल की डिटेल निकलवाने के लिए जांच को गुरुग्राम भेजा गया था, लेकिन ढाई माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। हालांकि कई बार एसपी भी रिपोर्ट के लिए लैब के अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं।

आईएसआई एजेंट पाकिस्तान के रावलपिंडी की निकली है। मोबाइल रिपोर्ट भी अभी नहीं आ सकी है। उस एजेंट को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्रीभगवान, एसएचओ सिविल लाइन थाना