{"_id":"57b9b3e14f1c1bc765d4f036","slug":"suicide-brother-sister-suicide-double-suicide-karnal-suicide-case-haryana-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FB पर पोस्ट डालकर युवक ने की सुसाइड, बहन ने फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर पोस्ट डालकर युवक ने की सुसाइड, बहन ने फंदा लगाया
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Updated Sat, 27 Aug 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
Karnal Suicide
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पोस्ट-स्टेट्स डालने के बाद सुसाइड कर ली। वहीं, बहन ने घर में फंदा लगाकर जान दी। वजन जानकर आप चौंक जाएंगे।
Karnal Suicide
- फोटो : file photo
मामला हरियाणा के करनाल का है। युवक ने कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में रविवार दोपहर एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बाद में शादीशुदा बहन ने भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर में एक साथ दो मौत होने से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
शिव कालोनी वासी अजय सोनी (22) ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना सूचना पाकर नवविवाहित बहन रेनू (24) ने घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि अजय पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
परिजनों का कहना है कि अजय ने कुछ ही दिन पहले आईटीआई की आरएसी ट्रेड से फाइनल एक्जाम दिए थे। हालांकि अजय के तनाव के कारण का सही पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह बहन के ससुराल वालों की वजह से तनाव में था। दरअसल अजय की बहन रेनू का तीन-चार महीने पहले विवाह हुआ था, लेकिन कुछ ही दिन बाद किसी अनबन की वजह से वह घर वापस लौट आई।
विज्ञापन
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
थाना सिविल लाइन प्रभारी राजकुमार रंगा ने बताया कि इन दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित पिता धर्मबीर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हो सकता है कि बहन के घर लौट आने के तनाव के चलते अजय ने यह कदम उठाया हो और फिर जैसे ही भाई की मौत का पता घर पर उसकी बहन रेनू को चला तो उसने भी कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।