{"_id":"57c1575d4f1c1b2717d4f5ea","slug":"student-varun-death-case-murder-case-register-against-girlfriend-and-her-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण के पिता का आरोपः गर्लफ्रेंड के पिता ने रची मेरे बेटे के मौत की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरुण के पिता का आरोपः गर्लफ्रेंड के पिता ने रची मेरे बेटे के मौत की साजिश
Sat, 27 Aug 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sat, 27 Aug 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण आत्महत्या मामले में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैभव खंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में 11वीं के छात्र वरुण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने वरुण की गर्लफ्रेंड और उसके पिता व परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
2 of 5
वरुण राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना इंदिरापुरम पहुंचे वरुण के पिता ने आरोप लगाया कि वरुण की गर्लफ्रेंड के पिता ने पूरी साजिश के साथ उनके बेटे की हत्या की है। शव के अंतिम संस्कार के बाद वरुण के परिवार के लोग शुक्रवार को बिशनपुरा (कुशीनगर) स्थित पैतृक गांव चले गए।
3 of 5
वरुण की मां बेसुध
- फोटो : अमर उजाला
थाना इंदिरापुरम पहुंचे वरुण के पिता मदन सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस जबरन हत्या को सुसाइड बताने में जुटी है। पुलिस बता रही है कि बेटे ने गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो सभी दोस्तों और उसके पिता को भी भेजीं, मगर लड़की के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। वरुण का शव सुपुर्द किए जाने पर देखा कि उसका एक दांत टूटा था और आंख के पास चोट का भी निशान था जबकि वह पीठ के बल गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के पिता ने अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की गलती का बदला लेने के लिए वरुण अपने घर बुलाया और उसकी पिटाई की। पिटाई में ही उसके चेहरे पर चोटें आईं और दांत भी टूटा।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेहोश होने पर उसे बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया गया। रिश्तेदारों के साथ थाना इंदिरापुरम पहुंचे पिता ने आरोपी परिवार की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।