फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात की ऐसी दहशत: मौत के बाद भी गांव में सन्नाटा, तस्वीरें

Sat, 04 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 04 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
sonipat gangster kannu encounter in punjab by bathinda police
सोनीपत के गैंगस्टर कन्नू का बठिंडा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में अजय उर्फ कन्नू की मौत की खबर मिलने के बाद भी गांव का माहौल सामान्य नहीं है। गांव में एक अजीब सी खामोशी बनी हुई थी। तस्वीरें।
sonipat gangster kannu encounter in punjab by bathinda police
सोनीपत के गैंगस्टर कन्नू का बठिंडा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
सरपंच के घर पर ग्रामीण एकत्र थे। वह खबर की पुष्टि के लिए न्यूज चैनल से चिपके हुए थे। वहीं कुछ बुजुर्ग जगबीर के घर पर थे, उनके बीच भी सिर्फ कन्नू की चर्चा थी। इन सबसे इतर अजय उर्फ कन्नू का घर ही नहीं बल्कि गली भी सुनसान पड़ी थी। खौफजदा लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन लोगों के बीच एक ही चर्चा थी कि अजय का पूरा गैंग जब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता, तब तक कोई भी बड़ी वारदात हो सकती है। गांव में गुरुवार दोपहर के समय अमर उजाला की टीम पहुंची तथा गांव की स्थिति जानी।
sonipat gangster kannu encounter in punjab by bathinda police
सोनीपत के गैंगस्टर कन्नू का बठिंडा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
समय 12:30 बजेः गांव का मुख्य द्वार जिस पर आज भी पुरानी सरपंच का नाम लिखा है। गांव की नई सरकार बने तीन माह से अधिक हो गया है, इसके बावजूद बोर्ड पर पूर्व सरपंच सुखबाला का नाम ही लिखा है। बता दें कि सरपंच चुनावों के बाद ही रंजिश के तहत अजय उर्फ कन्नू ने हत्याएं शुरू की थी। गांव का यह मुख्य मार्ग पूरी तरह से सुनसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonipat gangster kannu encounter in punjab by bathinda police
सोनीपत के गैंगस्टर कन्नू का बठिंडा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
समय 12:45 बजेः सरपंच नरेश के घर के पास पुलिस की एक गाड़ी खड़ी है। आसपास कोई भी हलचल नहीं है। सरपंच के घर की बैठक में कुछ लोग जरूर हैं। बात की तो पता चला कि सरपंच तो बाहर गए हैं और ये लोग न्यूज चैनल पर कन्नू से जुड़े समाचार देखने के इंतजार में बैठे हैं। यहां पर कन्नू को लेकर बातचीत हुई तो इन्होंने माना कि पूरे गांव में उसके नाम की दहशत थी।
विज्ञापन
sonipat gangster kannu encounter in punjab by bathinda police
सोनीपत के गैंगस्टर कन्नू का बठिंडा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
समय 1:20 बजेः सरपंच के घर से कुछ ही दूरी पर अजय उर्फ कन्नू का घर है। बंद गली में उसका मकान काफी टूटा-फूटा है। मकान पर पुता सफेद रंग पीला पड़ चुका है। आसपास पता करने पर ज्ञात हुआ कि यहां इस समय कोई नहीं है। हत्याओं की वारदात के बाद से अजय की मां कहीं चली गई, अब केवल उसका दादा ही यहां रहता है। हालांकि वह भी इस समय कहीं गया है। गली पूरी तरह से सुनसान पड़ी थी। अजय के घर के पास ही पुलिस की एक जिप्सी भी खड़ी थी। जिसके पास एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed