फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanskrit Teacher murdered his wife in Kaithal of Haryana

हरियाणा में हैरान करने वाली वारदात : अध्यापक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसी के खून से फर्श पर लिख दी ये बात

Fri, 12 Mar 2021 01:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी (कैथल) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Teacher murdered his wife in Kaithal of Haryana
वारदातस्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के कैथल जिले में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां की पाई रोड पर स्थित साईं कॉलोनी में बुधवार देर रात संस्कृत शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सुबह जेठानी ने जब शव को फर्श पर पड़ा देखा तो मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मृतका के भाई करनाल जिले के गांव गोली निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपक ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके दो भाई और एक बहन मुनेश उर्फ मनीषा थी। उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले गांव कसान निवासी जयप्रकाश से हुई थी। उसका जीजा जयप्रकाश संस्कृत अध्यापक है, जो गांव पाई के स्कूल में तैनात है।
विज्ञापन


आरोप है कि जीजा अक्सर बहन के साथ झगड़ा करता रहता था। पहले हुए झगड़ों को लेकर उनकी पंचायतें भी हुईं। अब फिर कई दिनों से उसकी बहन के साथ जीजा झगड़ा कर रहा था। 10 मार्च को उसकी बहन का फोन आया था कि उसके साथ जयप्रकाश झगड़ रहा है। परिवार वालों ने मुनेश को समझाया कि 11 मार्च को वे पूंडरी आकर बातचीत कर लेंगे और वहां आकर जयप्रकाश को समझा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 11 मार्च को उनके पास बहन की जेठानी का फोन आया कि मुनेश उर्फ मनीषा का शव नीचे वाले कमरे में फर्श पर पड़ा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके जीजा ने घरेलू विवाद के चलते किसी हथियार से वार कर उसकी बहन की हत्या की है। एसएचओ निर्मल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खून से लिखी एक लाइन से स्पष्ट हो रहा है कि पति को महिला के चरित्र पर शक था और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

हत्या के बाद भी आरोपी पति को नहीं हुआ मलाल
पत्नी की हत्या के बाद भी आरोपी पति को अपने किए पर मलाल नहीं हुआ। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसी के खून से घर की फर्श पर महिला के बारे में अपशब्द लिख डाले। मृतका के परिजनों का कहना है कि पहले भी आरोपी आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। एक दिन पहले भी पति-पत्नी का विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाहिता ने फोन कर सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed