आंधी-तूफान और तेज बारिश दो परिवारों पर कहर बनकर टूटी। घर में सोते समय पूरी छत गिर गई, 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तस्वीरें
2 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
घटना पंजाब के मोगा की है, जहां गांव पत्तो हीरा सिंह में बरामद की छत गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे और मृतका की 3 वर्ष की दोहती की मौत हो गई और 5 वर्ष की लड़की गंभीर घायल हो गई। वहीं बेदी नगर में भी छत गिरने से मलबे में दबी लड़की की मौत और परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए।
3 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी महिला पाल कौर अपने खस्ता घर की मरम्मत करा रही थी। मंगलवार की रात वह परिवार समेत आंगन सो रही थी। सुबह तेज बारिश और तूफान कारण परिवार आंगन से उठ कर बरामदे के नीचे सो गया। इस दौरान बरामदे की छत गिर गई।
4 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
मलबे में दबकर पाल कौर उसके बेटे गुरप्रीत सिंह (23), दोहती सुमन कौर (3) की मौत हो गई। अन्य दोहती कंवलजीत कौर (5) गंभीर घायल हो गई। घायल दोहती को स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सुमन और कंवलजीत कौर बीते दिनों अपने ननिहाल आई थीं।
5 of 8
मोगा में बारिश का कहर, चार की मौत
दूसरी घटना बेदी नगर क्षेत्र में हुई । यहां रिक्शा चालक मेघराज अपने परिवार समेत एनआरआई बलविंदर सिंह के मकान में तकरीबन 10 वर्ष से किराए पर रह रहा है। मंगलवार की रात पूरा परिवार आंगन में सो रहा था।