एक बार फिर निर्भया जैसी घटना ने सबको हिला दिया है। लेकिन इसके पीछे की जो वजह सामने आई है, वो देश को गुस्से से भर देगा।
2 of 10
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की निर्भया की बेरहमी से हत्या करने के मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। युवती की हत्या करने से पहले आरोपी ने उसके चरित्र पर संदेह होने के बाद न केवल खुद दुष्कर्म किया था, बल्कि उसके साथी ने भी युवती से दुष्कर्म किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच के लिए एसपी ने विशेष जांच दल गठित कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है।
जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि सुमित युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था। वहां पर एक होटल में खाना खाने के बाद युवती के फोन पर किसी युवक का फोन आया था। इस पर उसने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिससे सुमित को उसके चरित्र पर संदेह हो गया। इस पर उसने कार में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं अपने साथी विकास को भी उससे दुष्कर्म कराया। इससे पहले उसने युवती को नशीला पदार्थ भी पिलाया था। बता दें कि रोहतक के पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी।