फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 से 10 हजार में बेचती थी जिस्म, पकड़ी गई लड़कियों ने बताया- कोडवर्ड में बात करती है वो...3 खुलासे

Fri, 03 Aug 2018 09:45 AM IST
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 03 Aug 2018 09:45 AM IST
Prostitution on Cyber Cafe, Big Racket More Than Sonu Punjaban
साइबर कैफे में सेक्स रैकेट
साइबर कैफे की आड़ में लड़कियां से कराती थी 'गंदा काम', लेकिन पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्यों वे जिस्म बेचती थीं। इसके अलावा कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
Prostitution on Cyber Cafe, Big Racket More Than Sonu Punjaban
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास स्थित एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया गया। धंधे की सरगना निकली बबली नाम की एक महिला। पुलिस ने बबली और साइबर कैफे संचालक खिड़वाली गांव के बिंटू पर केस दर्ज कर लिया है, पर फिलहाल दोनों फरार हैं। पूछताछ में पकड़ी गई लड़कियों ने सेक्टर 4 में रहने वाली महिला बबली के बारे में पुलिस को बताया।
Prostitution on Cyber Cafe, Big Racket More Than Sonu Punjaban
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
सोनू पंजाब से बड़ा रैकैट
लड़कियों ने बताया कि पूरे रोहतक में बबली ही देह व्यापार का सबसे बड़ा रैकेट चला रही है। शहर के कई नामी गिरामी होटलों और साइबर कैफे से बबली का सीधा संपर्क हैं। उसने दिल्ली में रहने वाली आसाम, बिहार, पश्चिम बंगाल की लड़कियों को अपने नेटवर्क में जोड़ रखा है। बबली ने उनसे कई बार सैक्स रैकेट की किंग कही जाने वाली सोनू पंजाबन से बड़ा गिरोह खड़ा करने की बात कही है। उसने सोनू पंजाबन के गिरोह से जुड़ी रही कई लड़कियों को अपने साथ भी मिला रखा है।
विज्ञापन
Prostitution on Cyber Cafe, Big Racket More Than Sonu Punjaban
सेक्स रैकेट
रेवाड़ी की रहने वाली है बबली
बबली मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली है। वहां पर भी उसके खिलाफ केस दर्ज बताए जा रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले रोहतक पुलिस ने भी उसे देह व्यापार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में वो जमानत पर है। बबली हरियाणा के अलावा यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार में महिलाओं को देह व्यापार के लिए भेजती है। बबली को वर्ष 2013 में शिवाजी कालोनी एसएचओ रही गरिमा ने तीन युवतियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय बबली को जेल भेज दिया गया था। बबली पर विभिन्न थानों में 8 से अधिक केस दर्ज है।
Prostitution on Cyber Cafe, Big Racket More Than Sonu Punjaban
sex racket rohtak - फोटो : amar ujala
चेटिंग के जरिए ग्राहकों से संपर्क
बबली विभिन्न स्थानों के ग्राहक एवं अन्य लोगों से चैटिंग के जरिए संपर्क में रहती है। कई होटल संचालक भी महिला के संपर्क में है। वह व्हाट्सएस पर ही महिला और युवतियों के फोटो भेजकर ग्राहक बनाती है। भेजने से पहले युवतियों और महिलाओं की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से ग्राहक और होटल संचालक से 5 मिनट बात कराई जाती थी। पांच मिनट में ग्राहक और होटल मालिक की कई महिलाओं से बात कराई जाती है। जिसे बुलाने के लिए चुना जाता है, उन्हें संबंधित जिले के होटल या फिर रेस्टोरेंट में भेज दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed