फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेस्ट हाउस में चलता था अय्याशी का अड्डा, व्हाट्सऐप पर बुक होती थीं लड़कियां, रेट हजारों में

Wed, 25 Jul 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला) Updated Wed, 25 Jul 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Prostitution, Morni Gangrape, Police Raid in Lovely Guest House
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
गेस्ट हाउस को अय्याशी का अड्डा का अड्डा बना दिया। बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे गंदा काम करवाया जाता था।जब मामला खुला तो हकीकत जानकर पुलिस भी दंग रह गई।
Prostitution, Morni Gangrape, Police Raid in Lovely Guest House
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
लवली गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। व्हाट्सएप के जरिए युवतियों और महिलाओं के फोटोग्राफ ग्राहकों को भेजकर सौदा तय किया जाता था। यह खुलासा मुख्य आरोपी सन्नी ने किया है। पुलिस पूछताछ में सन्नी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए  सेक्स रैकेट चलाने की बात कही है। आरोपी ने कबूला है कि गेस्ट हाउस में पैसे लेकर ग्राहकों को महिलाएं और युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं। सन्नी ने रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में यह भी माना है कि गेस्ट हाउस में लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था। साथ ही विजिटर्स के नाम पर जो ग्राहक भी आते थे, वह उनसे बिचौलिए की भूमिका में बात करता था।
Prostitution, Morni Gangrape, Police Raid in Lovely Guest House
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
सूत्रों की मानें तो गेस्ट हाउस में कई ऐसे रसूखदार लोग भी पहुंचते हैं, जिनका खुलासा न हो इस लिहाज से मामले में कार्रवाई में देरी हुई। आरोपियों ने गैंगरेप पीड़िता को भी 12 हजार रुपये की नौकरी देने के नाम पर बुलाया। इतना हीं नहीं, उसके पति ने बताया कि जब पत्नी से बात करवाने को कहने पर सन्नी का जवाब था कि यहां पहुंचने वालों के फोन, मेरी इजाजत के बगैर नहीं चल सकते हैं। उसने यह भी कहा कि मेरे आदेश के खिलाफ कोई नहीं जा सकता है। पीड़िता के पति ने जब कहा कि मेरी पत्नी को वापस घर भेज दो, तो सन्नी ने झूठ बोलकर उसे टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution, Morni Gangrape, Police Raid in Lovely Guest House
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
70 से अधिक लोगों को भेजे गए थे पीड़िता के फोटो
गैंगरेप की घटना जिस गेस्ट हाउस में हुई, उसके बाहर से बरामद सेक्स वर्धक दवाएं, व अन्य आपत्तिजनक चीजों की बरामदगी से साफ हो गया है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को बुलाया जाता था। व्हाट्सएप पर आरोपियों को पीड़िता के फोटोग्राफ भी भेजे गए थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे धंधे को सोशल साइट्स और मोबाइल के जरिए आपरेट किया जा रहा था। पीड़िता के फोटोग्राफ 70 से अधिक लोगों को भेजे गए, जबकि गैंगरेप मामले में 40 आरोपियों के शामिल होने का आरोप है। ऐसे में पुलिस कुछ आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी धाराएं जोड़ सकती है।
विज्ञापन
Prostitution, Morni Gangrape, Police Raid in Lovely Guest House
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
गेस्ट हाउस में नशा भी परोसा जाता था
गेस्ट हाउस के बाहर बीड़ी, सिगरेट और शराब की बोतलें भी इधर-उधर बिखरी पड़ी दिखीं। ग्रामीणों का कहना है कि गेस्ट हाउस के बाहर ऐसी-ऐसी आपत्तिजनक चीजें पड़ी रहती हैं कि यहां से गुजरने में भी शर्म आती है। घटना के बाद स्कूली बच्चों ने भी आने-जाने का रास्ता बदल लिया है। गेस्ट हाउस के कमरों से कई नशीले पदार्थों की भी बरामदगी हुई है, जिसकी पड़ताल के बाद इस मामले में कई और खुलासा होने की उम्मीद है। इस गेस्ट हाउस में न केवल जिम्मफरोसी बल्कि युवाओं के नशे की लत को भी पूरा करने के लिए सभी इंतजाम किए जाते थे। गांव में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यहां हफ्ते के कुछ दिनों में अक्सर बहुत शोर होता था। पार्टी किस तरह की होती थी और क्यों शोर मचाया जाता था, इस बारे में किसी को खबर नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed