देश को हिला देने वाले मर्डर केस में अब बड़ा पर्दा उठने वाला है। क्योंकि इस हत्याकांड में पुलिस को जिसकी तलाश थी वो मिल गया है। अागे जानिए कौन है अहम कड़ी
2 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड से पर्दा उठने और सच आने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस के साथ करीब पंद्रह दिनों तक आंख मिचौली खेलने के बाद आरोपी और एकम के साले विनय प्रताप सिंह बराड़ ने सोमवार को सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एकम हत्याकांड में बहन सीरत के साथ विनय भी आरोपी है।
3 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सीरत कई बार बयान बदल चुकी है। 19 मार्च को उसने पुलिस को बताया था कि उसने एकम को समझाने के लिए अपने भाई विनय को घर बुलाया था। इस दौरान दोनों में बहस हो गई और एकम ने पिस्तौल निकाल ली थी। साथ ही कहा था कि वह उसे मार देगा या वह उसे मार दो। इसके बाद उसने एकम को गोली मार दी थी।
4 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने पहले सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की तैयारी की थी। इसके लिए एक एप्लीकेशन अदालत में लगाई गई थी। लेकिन अदालत में सीरत ने टेस्ट करवाने से मना कर दिया था। इसके बाद जज ने कहा था कि तुम बेकसूर हो तो टेस्ट क्यों नहीं करवाना चाहती। इस पर सीरत ने कहा था कि वह टेस्ट नहीं करवाएगी।
5 of 8
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
इसके अलावा पुलिस ने एकम सिंह ढिल्लों के घर के पास स्थित एरिया से जो सीसीटीवी फुटेज बरामद की थी। उसमें अकेले सीरत ही सीढ़ियों से अटैची को फेंकते और खून के निशान को साफ करते हुए दिख रही है। इसके अलावा विनय के गांव वाले अब्बल खुराना से आए थे। उन्होंने जो सबूत बताए थे। पुलिस ने उनकी भी वेेरिफिकेशन करवाई है। हालांकि उसमें यह बात साफ हो चुकी है कि विनय हत्या में शामिल नहीं था।