फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला सिपाही की हत्या: फौजी पति ने ऐसी प्लानिंग के साथ ली थी जान.... घर की टेबल पर मिला ये सामान

Fri, 14 Mar 2025 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर के वीआईपी गेट के सामने मैंगो पार्क के पास चंडीगढ़ पुलिस की लेडी कांस्टेबल की लाश मिली थी। महिला कांस्टेबल का शव गाड़ी में मिला था। पिता ने मृतका के फौजी पति पर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
New Revelation in Murder of woman constable in chandigarh
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
चंडीगढ़ में महिला सिपाही सपना की हत्या में बड़े खुलासे हुए हैं। हत्या के बाद आरोपी परविंदर ने प्लानिंग के साथ शव कार में डालकर पंचकूला पहुंचाया था। आरोपी नयागांव स्थित शिवालिक विहार से सुबह 5:18 पर घर से लाश गाड़ी में डालकर निकला। हाथ में सफेद रंग के दस्ताने पहने हुए थे। पीछे की सीट पर लाल रंग का कंबल दिख रहा है। 
New Revelation in Murder of woman constable in chandigarh
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : संवाद
सूत्रों के अनुसार आरोपी का मोबाइल भी 6:42 बजे ऑन हुआ। आरोपी परविंदर ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पड़ोसियों के कैमरे की तारें भी काट दी थीं, ताकि शव को कार में डालते समय कैमरे में न कैद हो सके। लाश को माता मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में कार खड़ी कर वापस 6:34 पर नया गांव स्थित शिवालिक विहार पहुंच गया। सीसीटीवी में वापस पैदल आता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Lady Constable Murder: फौजी पति ने क्यों की महिला सिपाही की हत्या? रातभर पत्नी की लाश लेकर घूमता रहा

आरोपी शव लेकर खुड्डा अलीशेर से सकेतड़ी होता हुआ पंचकूला मनसा देवी पहुंचा ताकि कैमरे में कैद न हो सके। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। घर के पास लगे कैमरे में सुबह कार कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चालक के हाथों में सफेद रंग के दस्ताने हैं और हाथ दिखाई दे रहे हैं।
New Revelation in Murder of woman constable in chandigarh
महिला कांस्टेबल का शव और उसकी कार। - फोटो : संवाद
डिनर करके घर आए थे सपना और परविंदर
सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च की रात सपना और परविंदर ने एक साथ डिनर किया था। रात करीब 10 बजे कार घर पर आती हुई दिखाई दे रही है। आरोपी के घर पर कैमरे लगे हुए हैं। वहीं सपना के घर में टेबल पर केक भी पड़ा था। आरोपी सुबह साढ़े 6 के करीब जींस की पैंट डालकर पैदल आता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Revelation in Murder of woman constable in chandigarh
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
पिता बोले- परविंदर ने शौक के लिए सपना को रास्ते से हटाया
महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी परविंदर को कस्टडी में ले लिया है। सपना के पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दामाद परविंदर शराब, गांजा और जुआ खेलने का शौकीन है। नशा न मिलने पर उसने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जब सपना विरोध करती थी तो वह झगड़ा करता था। शादी के बाद से ही सपना और परविंदर के बीच झगड़ा होने पर कई बार समझौता भी करवाया गया था। सट्टेबाजी में पैसा हारने के कारण वह कर्जदार हो गया तो सपना से रुपये की डिमांड करता था। कई बार पैसा न देने पर सपना से परविंदर ने मारपीट करता था। शौक पूरे करने के लिए उनकी बेटी सपना की हत्या कर रास्ते से हटाया है।एमडीसी पुलिस परविंदर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
New Revelation in Murder of woman constable in chandigarh
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
रिश्तेदारों ने कई बार करवाया समझौता
सपना के पिता अनिल कुमार ने बताया कि सपना हमेशा फोन पर परविंद्र के बारे में बताती थी। झगड़ा होने पर कई बार रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता करवाया था लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। इन्हीं आदतों की वजह से सपना परेशान थी। भाई सौरभ ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा होने पर मन की शांति के लिए अक्सर सपना मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। शादी के बाद जब परविंदर से झगड़ा होता तो वह मंदिर जाकर घंटों वहीं बैठी रहती थी। 

फौज में नौकरी करने बावजूद परविंदर लाखों का कर्जदार था। कर्ज को चुकाने के लिए सपना के अलावा अपने पिता पर भी दबाव बनाता था। पुलिस से विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के आंख सहित शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। 12 मार्च को शाम छह बजे मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सपना का शव कार में मिला था।

पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस लगातार परविंदर के अलावा अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। -विक्रम नेहरा, एसीपी, पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed