फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी को खून से पत्र लिख नेशनल खिलाड़ी ने क्यों दी जान, रुला देगी हकीकत

Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
national player wrote letter to modi with blood and commits suicide, big truth exposed
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी को खून से पत्र लिखकर नेशनल खिलाड़ी ने जान दे दी। आखिर उसने क्यों किया ऐसा, हकीकत जानकर आपकी आंखें भर आएंगी। पढ़िए दर्दनाक दास्तां।
national player wrote letter to modi with blood and commits suicide, big truth exposed
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में पदक जीतने के जश्न में जहां एक ओर खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पूजा ने सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसके पास घर से खेल के मैदान तक पहुंचने के लिए पैसे नहीं थे। पटियाला के खालसा कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की पूजा ने शनिवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने पीएम मोदी के नाम खून से लेटर लिखा।
national player wrote letter to modi with blood and commits suicide, big truth exposed
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखे खून से लिखे लेटर मे पूजा ने अपनी मौत के लिए कॉलेज के ही हैंडबॉल कोच को जिम्मेदार ठहराया है। पूजा का कहना है कि इस साल उसे हॉस्टल नहीं दिया गया। जिस कारण उसे घर से डेली कॉलेज और खेल के मैदान तक अपडाउन करना होगा और इसमें 120 रुपये रोजाना खर्च होते हैं। पूरे महीने का ये खर्च 3,720 रुपये होगा, जो मेरे पिता नहीं उठा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
national player wrote letter to modi with blood and commits suicide, big truth exposed
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी एएसआई रणबीर कुमार ने बताया कि सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले प्रभु की बेटी पूजा कुमारी (20) निवासी न्यू महिंदरा कालोनी ने आरोप लगाया है कि कोच ने उसे और उसकी दोस्त पुष्पा को बीए सेकेंड ईयर में दाखिला तो दे दिया, लेकिन हॉस्टल में दाखिला नहीं दिया। वह कहते हैं कि रोज घर से कॉलेज और फिर ग्राउंड तक अपडाउन करो। वे दोनों गरीब परिवार से हैं, आने-जाने का खर्च कहां से उठाएंगे। कोच ने उनकी पढ़ाई खराब कर दी। इसलिए तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। पूजा ने सुसाइड नोट में कोच को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
national player wrote letter to modi with blood and commits suicide, big truth exposed
मोदी को खून से पत्र लिखने के बाद नेशनल प्लेयर ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पूजा के सुसाइड नोट मिलने के बाद पिता की शिकायत पर दो नंबर डिवीजन पुलिस ने कोच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कोच अभी फरार है। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल धरमिंदर सिंह ऊभा का कहना है कि कोच गिल अपने काम के प्रति बेहद निष्ठावान हैं। अभी 18 अगस्त को तो पूजा का दाखिला कॉलेज में हुआ था। हॉस्टल में दाखिले की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में कोच पर आरोप लगाना गलत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed