फेसबुक पर बने आधी उम्र के आशिक को संबंध बनाने के लिए विधवा ने घर पर बुला लिया। यहां उसकी बेटी का दिल भी मां के आशिक पर आ गया। फिर जो हुआ, वो खतरनाक था।
2 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, पंजाब के अबोहर इलाके में हुई। यहां एक विधवा मां ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि बेटी को उसी युवक से प्यार हो गया था, जिसपर उसकी मां फिदा थी। ये बात मां को सहन नहीं हुई और उसने बेटी को ही फांसी पर लटका कर मार डाला। इसके बाद कत्ल को खुदकुशी दिखाने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
3 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
23 मई को घर में दीक्षा की लाश पंखे से लटकती हुई बरामद की गई थी। उस समय मामला आत्महत्या का नजर आया था, लेकिन जब जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही बेटी को उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर फांसी पर लटकाकर मारा था। मंजू की आंखों में बेटी की मौत का कोई गम नजर नहीं आया।
4 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने मंजू ने कहा कि बेटी दीक्षा मेरे और विजय के प्यार में रोड़ा बन रही थी, इसलिए उसे मारना जरूरी हो गया था। उसे इस हत्या का कोई गम नहीं है। उसने कहा कि विजय ने केवल उससे ही प्यार किया है। उधर, विजय ने कहा कि मेरा यह जीवन में पहला प्यार था, लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया। मुझे पता होता कि महिला घिनौना कदम उठा सकती है तो मैं कभी भी यहां न आता।
5 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि 27 वर्षीय विजय पहले सऊदी अरब में काम करता था। इस दौरान उसकी फेसबुक पर मंजू से दोस्ती हो गई। सऊदी अरब में वीजा खत्म होने के बाद विजय रेवाड़ी हरियाणा के निकट स्थित अपने गांव माईम चला आया लेकिन एक जनवरी 2015 को मंजू ने विजय को अपने घर बुला लिया। जिसके बाद से विजय उनके घर रहने लगा तथा दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए।