देश में आतंक का पर्याय बने भीड़तंत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों की जान पर बन गई थी। भीड़ ने एक युवक और युवती को पेड़ से बांधकर लातों और घूंसों से पीटा।
2 of 6
युवक और युवती को बांधकर पीटा
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। गांव धांगड़ में युवक और उसकी भांजी को भीड़ ने प्रेमी-प्रेमिका समझकर पेड़ से बांधकर पीटा। पीटते हुए दोनों का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में उपचाराधीन पृथ्वी सिंह ने सोमवार को बताया कि वह अपने जीजा के घर आया था। रविवार दोपहर उसके जीजा और बहन काम से गये हुए थे और वह आंगन में चारपाई पर बैठा अपनी भांजी से बात कर रहा था। तभी कुछ युवकों की भीड़ वहां आ गई। उन्हें प्रेमी- प्रेमिका बताकर पीटने लगी।
युवक ने बताया कि उन्होंने सफाई देनी चाही मगर कोई सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। वे रहम की गुहार करते रहे और उन्हें सच्चाई बताते रहे मगर किसी ने नहीं सुना। पीटने लगे और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बाद में गांव के अन्य लोगों ने उन्हें छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी ओर, इस घटना को पुलिस ने बड़े ही साधारण तरीके से लिया है। सदर थाना एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि अस्पताल से रुक्का आया था। वहां हमें पीड़ित युवक मिला। उसकी शिकायत पर हमने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।