फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tarn Taran Attack: मरने से पहले रिंदा ने रची साजिश, सत्ता ने दिया अंजाम, RPG हमले पर कई खुलासे

Sun, 11 Dec 2022 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
Many revelations on Tarn Taran RPG attack
सरहाली पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तरनतारन आरपीजी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों पाकिस्तान में मारे जा चुके आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने मरने से पहले इस हमले की साजिश रची थी। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट भी मिला था। थाने पर हमले का अलर्ट भी जारी किया गया था। मगर इस इनपुट को नजरअंदाज कर दिया गया। बता दें कि शनिवार को तरनतारन के थाना सरहाली में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था।

Many revelations on Tarn Taran RPG attack
सरहाली थाने पर आरपीजी से हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिंदा ने बनाई योजना... सत्ता ने दिया अंजाम
सूचना है कि हरविंदर सिंह रिंदा का साथ कनाडा में बैठे लखबीर लंडा ने दिया। सूचना है कि रिंदा के मरने के बाद अब सतबीर सिंह सत्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। सत्ता इससे पहले कुरुक्षेत्र के शाहबाद में मिले आरडीएक्स मामले में भी वांछित है। पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद कई गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। वहीं पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग, स्पेशल सेल और तरनतारन पुलिस ने 15 के करीब लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

Many revelations on Tarn Taran RPG attack
तरनतारन में हमला - फोटो : संवाद

एसएफजे के दावे की होगी जांच: डीजीपी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के दावे की जांच करेंगे। हम सभी एंगल की जांच करेंगे। पाकिस्तानी हैंडलर और ऑपरेटर के अलावा यूरोप व उत्तरी अमेरिका में बैठे लोगों के लिंक की जांच की जा रही है ताकि वास्तविक अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोपियों को पकड़ाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। डीजीपी ने कहा कि हम पंजाब के लोगों, पुलिस थानों और सभी प्रतिष्ठानों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many revelations on Tarn Taran RPG attack
तरनतारन में हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थाना सरहाली के एसएचओ का तबादला
तरनतारन के थाना सरहाली में रॉकेट लॉन्चर अटैक के बाद एसएचओ प्रकाश सिंह का तबादला कर दिया गया है। तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल दस्ता (बीडीडीएस) के सदस्य निरीक्षण करने पहुंचे। थाना सरहाली के साझा केंद्र में शनिवार को कम तीव्रता का धमाका हुआ था, जिसे पुलिस ने रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमला बताया। यह भी कहा कि गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Many revelations on Tarn Taran RPG attack
हरविंदर सिंह रिंदा - फोटो : फाइल

आतंकी लखबीर के घर एनआईए का छापा 
पुलिस ने अब तक तरनतारन से दो और अमृतसर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद एक अपराधी समेत नौ लोगों से पूछताछ भी की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी जांच करने पहुंच गई है। एनआईए ने सरहाली से 14 किलोमीटर दूर हरिके पत्तन में आतंकी लखबीर सिंह लंडा के घर पर छापा भी मारा। घर पर कोई नहीं मिला। घर के पास ट्यूबवेल पर खोजबीन भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed