फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की 'बुजदिली' से मारी गई लड़की के बारे में जानिए, परिवार पालती थी

Tue, 29 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 29 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Know about the girl who died in Police 'cowardice'.
पुलिस की लापरवाही से गई जान
नाभा जेल ब्रेक कर भागे आतंकियों को पकड़ने की जगह पुलिस निर्दोष लड़की का एनकाउंटर कर दिया। लड़की के बारे में जानिए।
Know about the girl who died in Police 'cowardice'.
पुलिस की लापरवाही से गई जान

लड़की का नाम पटियाला की 24 वर्षीय नेहा था और वह आर्केस्ट्रा ग्रुप की डांसर थी। नेहा के पिता रमेश कुमार की मौत हो चुकी है और उसका एक छोटा भाई है। आर्केस्ट्रा में काम करके नेहा अपने परिवार का गुजारा कर रही थी। रविवार सुबह गांव अरनो के जज पैलेस में शादी का प्रोग्राम अटैंड करने जा रहे थे। ग्रुप की चार कलाकार लड़कियां नेहा, शेफाली, सोनिया व सिम्मी गाड़ी में थी। जब वो गांव धर्महेड़ी के पास पहुंचे तो पुलिस नाके पर उसे कार रोकने का इशारा किया गया।
 

Know about the girl who died in Police 'cowardice'.
पुलिस की लापरवाही से गई जान

कार चालक और ग्रुप के मालिक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को अभी एक साइड पर रोक ही रहा था कि सिविल वर्दी में एक पुलिस मुलाजिम ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गाड़ी की अगली सीट पर बैठी नेहा की छाती में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। अन्य लड़कियां सोनी, शिफाली और सिम्मी पिछली सीट पर होने के कारण बच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the girl who died in Police 'cowardice'.
नाभा जेल ब्रेक

मृतका की मां ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद नेहा ही परिवार का पालन पोषण कर रही थी। अब उनके परिवार के लिए गुजारा करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझ कर बेटी की कार पर फायरिंग की है। आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और साथ ही उनके परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। 

विज्ञापन
Know about the girl who died in Police 'cowardice'.
पुलिस की लापरवाही से गई जान

वहीं पुलिस की फायरिंग में पास से अपनी पत्नी के साथ जा रहा बाइक सवार चंद्रभान पुत्र देव राज निवासी दिड़बा घायल हो गया। चंद्रभान चीका में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। उसके जांघ में गोली लगी। उसको पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भरती कराया गया है। इस संबंध में सुपरिंटेंडेंट पुलिस हेडक्वार्टर सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि मामले में जांच करवाकर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed