फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बातों-बातों में भाई-बहन ने उड़ा दिया 14 किलो सोना, पढ़ें कैसे

Mon, 28 Nov 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
bba student and her step sister after they looted 14 kg gold in ahmedabad 
- फोटो : Ahmedabad mirror

अहमदाबाद में करीब 14 किलो सोने की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीन आरोपियों में से एक सागर भगचंदानी (20) बीबीए स्टूडेंट है और उसकी सौतेली बहन पिंकी है। वहीं एक साहूकार को भी गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस ने दोनों से 13.5 किलो सोना जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। वहीं बाकी सोना अभी भी कुछ साहूकारों के पास है जिसे अभी तक बरामद नहीं किया गया। चोरी की इस वारदात को फिल्मी ढंग से अंजाम दिया गया है। आईए बताते हैं कि वारदात में कैसे खुली परतें....

bba student and her step sister after they looted 14 kg gold in ahmedabad 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर एक अय्याश किस्म का लड़का है और उसका सपना अमेरिका में सेटल होने का है। वहीं उसकी बहन पिंकी अपनी शादी के लिए पैसे इकट्ठे करना चाहती थी। मीडिया खबरों के मुताबिक मां-बाप के नक्शे कदम पर ही दोनों ने साहूकार के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी जे के भट्ट ने बताया, 'शक है कि इस पूरी वारदात में सागर का पूरा परिवार शामिल था। इंद्रप्रस्थ टावर के रहने वाले परिवार में पिता एक ऑटो डीलर है, जिसने सोने को अपने दूसरे घर में छुपाया था। वहीं मां ने सलाह दी थी कि चोरी के दौरान वे गलती से भी कहीं उंगलियों के निशान न छोड़ें। मां ने उन्हें हाथों पर पाउडर लगाने की सलाह दी थी।

bba student and her step sister after they looted 14 kg gold in ahmedabad 

चोरी के दिन भाई-बहन मशहूर सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के ऑफिस पहुंच गए। दोनों ने स्थिति का जायजा लिया और सोना ले जाने वाली वैन पर धावा बोल दिया। बंदूक लिए गार्ड पर पिंकी ने हथौड़े से हमला और उसे घायल कर दिया। इसके बाद सोना चुराकर बाइक से दोनों फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि दो लोग बाइक (नंबर GJ 1 PF 0420) पर सोने के बिस्कुटों के साथ जा रहे थे। पुलिस ने बाइक के नबंर पर जांच की जिससे पता चला कि डीलर से बाइक को खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bba student and her step sister after they looted 14 kg gold in ahmedabad 
robbery - फोटो : ANI

डीलर ने बताया कि उसने बाइक सागर के पिता सतराम को बेची थी। इसके बाद इस चोरी की गुत्थी सुलझी और सागर समेत पिंकी और साहूकार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और सागर की फोटो को फेसबुक प्रोफाइल फोटो से मिलाया, जिसके बाद साफ हो गया कि सागर ने ही चोरी को उसने ही अंजाम दिया है।

विज्ञापन
bba student and her step sister after they looted 14 kg gold in ahmedabad 
robbery - फोटो : ANI

कानून के शिकंजे में आने वाला सागर सट्टेबाजी का शौकीन है, जिसमें उसे 11 लाख रुपये का नुकसान भी हो गया था। पुलिस ने बताया कि सट्टेबाजी के अलावा वह हुक्का बार में शराब पीने का शौकiन भी है। चौंका देने वाली बात है कि उसे हुक्का बार के मालिक का करीब 4.50 लाख रुपये भी देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed