फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहनों ने सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और दे दी जान, लिखा- वो 'गंदा काम' कराती है

Fri, 14 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 14 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
jalandhar sisters swallowed poison, allegation of sex racket on brother sister
सेक्स रैकेट
दो बहनों ने सुसाइड नोट में जिंदगी का दर्द उड़ेला और जान दे दी। दोनों ने सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा, पढ़कर पुलिस वालों की आंखें भी नम हो गईं।
jalandhar sisters swallowed poison, allegation of sex racket on brother sister
सेक्स रैकेट
घटना पंजाब के जालंधर की है। स्थानीय लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियां बेहोश मिली थीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थीं। दोनों ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाया कि दोनों उन्हें परेशान करते थे। हनी उन्हें नशे का डोज भी देता था। इसके अलावा वे उनसे जिस्मफिरोशी करने के लिए मजबूर करते थे। 
jalandhar sisters swallowed poison, allegation of sex racket on brother sister
सेक्स रैकेट

लड़कियों ने सुसाइड नोट में लिखा कि इसी से दुखी होकर वे जान दे रही हैं। लड़कियों ने लिखा कि कोमल बहुत गंदी है। इतनी गंदी, कि हम उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती। वह हमसे धंधा करवाती थी। उसने हमें कॉल गर्ल बना दिया था। हमसे जिस्मफरोशी का जबरन धंधा करवाती थी। अब और बर्दाश्त नहीं होता, इसलिए सभी दोस्तों को अलविदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jalandhar sisters swallowed poison, allegation of sex racket on brother sister
सेक्स रैकेट
गौरतलब है कि स्थानीय लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों बेसुध हालत में लद्देवाली रोड पर मिली थीं। किसी राहगीर ने इन्हें देखकर थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया। पुलिस उनको अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
jalandhar sisters swallowed poison, allegation of sex racket on brother sister
सेक्स रैकेट
इस सुसाइड नोट में उन्होंने मकसूदां इलाके की रहने वाली कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि आरोपी भाई-बहन उन्हें न केवल अवैध कार्यों के लिए मजबूर करते थे, बल्कि उनको हेरोइन का डोज भी देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed