फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: अंतिम क्षणों में भी बहादुरी से लड़े सिद्धू मूसेवाला, घायल दोस्त ने बताई पूरी कहानी

Mon, 30 May 2022 05:51 PM IST
ajay kumar विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Injured friend of Sidhu Musewala told the whole incident
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पंजाबी गाने की शूटिंग के दौरान खुद को दिलेर बताने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला असल जिंदगी में भी दिलेरी से लड़े। अंतिम क्षणों में भी सिद्धू मूसेवाला ने हत्यारों का डटकर सामना किया। इस बात का खुलासा सिद्धू मूसेवाला के साथी और थार गाड़ी में सवार उनके दो करीबी दोस्तों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में किया। बात करने के दौरान दोनों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने भी आरोपियों को सामने देख डरने के बजाय अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी थी लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा थी और उनके पास आधुनिक हथियार थे। आरोपियों ने सिद्धू मूसेवाला की कार को चारों तरफ से घेर लिया था।

Injured friend of Sidhu Musewala told the whole incident
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

ताबड़तोड़ गोलियों ने गाड़ी और सिद्धू मूसेवाला के शरीर को भी छलनी कर दिया। यही वजह रही है कि सिद्धू मूसेवाला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरविंदर सिंह पीछे बैठा था और गुरप्रीत सिंह सिद्धू मूसेवाला के बगल वाली सीट पर बैठा था। दोनों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गाड़ी में पांच लोगों के बैठने की जगह नहीं थी। यही वजह है कि उसने अपने सुरक्षा कर्मियों को साथ नहीं बिठाया और दूसरी गाड़ी में आने को कहा।

Injured friend of Sidhu Musewala told the whole incident
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

गुरविंदर सिंह के अनुसार जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचे तो सबसे पहले उनके पीछे से एक फायर हुआ और एक गाड़ी उनकी थार के आगे आकर रुक गई। पीछे वाली गोली उसके बाजू में जा लगी और वह नीचे झुक गया। तभी एक युवक ताबड़तोड़ फायर करते गाड़ी के सामने आया। गुरविंदर सिंह के अनुसार मूसेवाला ने भी अपने पिस्टल से दो जवाबी फायर भी किए। मगर सामने वाले हमलावर के पास ऑटोमैटिक गन होने के कारण वह लगातार फायरिंग करते रहे। जैसे ही सिद्धू मूसेवाला ने दो फायर किए तो हत्यारों ने तीनों तरफ से फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Injured friend of Sidhu Musewala told the whole incident
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

गुरविंदर ने यह भी बताया है कि सिद्धू मूसेवाला ने एक बार गाड़ी को भगाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्हें घेर लिया गया था। अगर वह गाड़ी भगाने में सफल हो जाता तो शायद जान बच जाती। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला ने बिना डरे हत्यारों का मुकाबला किया और खुद भी गोलियां दागीं। दयानंद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गुरविंदर के कंधे पर लगी गोली को निकाल दिया है और प्लस्टर चढ़ा दिया गया है। जबकि गुरप्रीत के शरीर में लगी तीन गोलियों को निकालने के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगी हुई है और उसका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Injured friend of Sidhu Musewala told the whole incident
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

आपातकाल विभाग में पुलिस का सख्त पहरा
दयानंद मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से पुलिस का सख्त पहरा है। घायलों के पास रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी बीच-बीच में दोनों घायलों से सवाल पूछने पहुंचते हैं और कुछ समय बाद चले जाते हैं। और यह सिलसिला लगातार जारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed