फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को बैट से मारते रहे पिता, जवान बेटे ने रो-रोकर सुनाई उस खूनी सुबह की दास्तां

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife with cricket bat and son injured critically at patiala of punjab
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
पिता बैट से मां के सिर पर वार करते रहे और जब मैं बचाने आया तो मुझे भी मारने लगे। जवान बेटे ने रो-रोकर यह दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुलिस वालों की आंखें भर आईं।
husband killed wife with cricket bat and son injured critically at patiala of punjab
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
घटना पंजाब के पटियाला की है। झूरां वाली गली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी कि वह अपने बेटे की लव मैरिज करवाना चाहती थी। बेटे ने मां को बचाना चाहा पिता ने उसे भी मार-मार कर घायल कर दिया। जिसे पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
husband killed wife with cricket bat and son injured critically at patiala of punjab
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, टोबा बाबा ध्यान की झूरां वाली गली में मंगलवार सुबह हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू ने अपनी पत्नी रूपिंद्र कौर के सिर पर कोई भारी चीज मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के समय बिट्टू का बेटा बिनू भी मौजूद था, उसने मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उसको भी बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed wife with cricket bat and son injured critically at patiala of punjab
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
पुलिस ने मामले में रूपिंद्र कौर की बहन परमजीत कौर की शिकायत पर हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू का पुत्र बिनू लव मैरिज करना चाहता था। मां रूपिंद्र कौर लव मैरिज करवाने को तैयार थी, जबकि बिट्टू लव मैरिज के खिलाफ था। इस बात को लेकर घर में दोनों में रोज झगड़ा होता था।
विज्ञापन
husband killed wife with cricket bat and son injured critically at patiala of punjab
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
बिनू ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों में फिर से शादी की बात को लेकर लड़ाई हुई। इसी दौरान गुस्से में पित ने लकड़ी का बैट उठाकर पहले मां की बायीं कनपटी पर वार किया। इसके बाद उसने मेरे सिर में बैट मार दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर थाना इंचार्ज ने मुझे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ​भिजवाया, जहां से मुझे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed