पंजाब के जालंधर में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसका मुंह दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद खुद फंदे पर झूल गया। दोनों ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। घटना जालंधर के थाना मकसूदां के अधीन हरगोविंद नगर की है।
2 of 5
मृतक पत्नी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पाकर एसएचओ मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस के मुताबिक पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक लड़की की पहचान पूजा व पति हरिंदर यादव के रूप में हुई है।
3 of 5
पूजा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को मृतक दंपती का रिश्तेदार घर पर आया था। इसके बाद उसने दरवाजा खटकाया लेकिन अंदर से कोई जवाब न आने के बाद जब उसने रोशनदान से अंदर झांका तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
4 of 5
पूजा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी के मुताबिक दोनों मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इन्होंने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। युवक की पहचान हरिंदर यादव पुत्र राज किशोर यादव निवासी कसारा इंदिरा, इंदिरा माऊ नाथ भंजन, मऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
5 of 5
मृतक पति-पत्नी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
हरिंदर यादव जालंधर में एक फैक्टरी में श्रमिक था और उसने पूजा नामक युवती से छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। पूजा का शव बेड पर पड़ा था लेकिन हरिंदर का शव लटक रहा था। पूजा की बाजू पर चोट के निशान थे और मुंह से जीभ हलकी सी निकली थी। इससे साफ है कि उसके साथ मारपीट की गई है और बाद में उसकी सांस को रोका गया है।