{"_id":"5a8d01d74f1c1b93268bb601","slug":"honour-killing-in-punjab-father-killed-daughter-with-boy-friend-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: बेटी को प्रेमी के साथ देख न पाया बाप और कर डाला घोर 'पाप'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Photos: बेटी को प्रेमी के साथ देख न पाया बाप और कर डाला घोर 'पाप'
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में ऑनर किलिंग
बेटी को प्रेमी के साथ देखकर बाप का खून खौल गया। उसके बाद उसने 'पाप' करते हुए दोनों का वो हाल कर दिया, देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
लुधियाना में ऑनर किलिंग
घटना पंजाब के लुधियाना की है। कूमकलां के गांव दोआबा भैणी में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके दोस्त की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद भी दोनों के शव पर वार करता रहा। उसने युवक की गर्दन कुछ हद तक अलग कर दी। फिर दोनों के शव सब्जी वाली रेहड़ी में रखे और चौराहे पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
लुधियाना में ऑनर किलिंग
मृतकों की पहचान आरोपी की बेटी बलविंदर कौर (34) और उसके दोस्त कुलदीप कुमार छाबड़ा (45) के रूप में हुई। पुलिस ने चंद्र नगर में रहने वाले कुलदीप के भाई सुनील की शिकायत पर बलविंदर कौर के पिता गुरमेल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। जानकारी के मुताबिक, गांव दोआबा भैणी में मजदूरी करने वाले गुरमेल सिंह की बेटी बलविंदर कौर की शादी लाडोवाल के रहने वाले ऑटो चालक के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में ऑनर किलिंग
कुलदीप कुमार छाबड़ा भी लाडोवाल में बलविंदर के ससुराल घर के पास ही रहता था। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और अकेला रहता था। बलविंदर और कुलदीप एक ही इलाके में रहते थे तो दोनों की जान पहचान भी थी। ऐसे ही दोनों के संबंध बन गए। दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। करीब पांच साल पहले दोनों घर से फरार हो गए। दोनों हरियाणा के रेवाड़ी में रहने लगे। वहां कुलदीप मजदूरी करता था।
विज्ञापन
लुधियाना में ऑनर किलिंग
पांच साल बाद बात होने पर पिता ने बुलाया था घर
घर से फरार होने के बाद पांच साल तक न तो बलविंदर कौर ने किसी से संपर्क किया और न ही कुलदीप कुमार ने किसी से संपर्क किया। करीब एक महीना पहले बलविंदर कौर ने अपने पिता को फोन किया। उसके पिता एक बार तो गुस्सा हुए, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह उससे आकर मिल ले। करीब पांच दिन पहले बलविंदर कौर अपने घर आई। बलविंदर ने पिता से कुलदीप को घर बुलाने की बात की। इस पर गुरमेल ने उसे घर बुलाने के लिए कहा। सोमवार की सुबह कुलदीप घर आया था।
घर से फरार होने के बाद पांच साल तक न तो बलविंदर कौर ने किसी से संपर्क किया और न ही कुलदीप कुमार ने किसी से संपर्क किया। करीब एक महीना पहले बलविंदर कौर ने अपने पिता को फोन किया। उसके पिता एक बार तो गुस्सा हुए, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह उससे आकर मिल ले। करीब पांच दिन पहले बलविंदर कौर अपने घर आई। बलविंदर ने पिता से कुलदीप को घर बुलाने की बात की। इस पर गुरमेल ने उसे घर बुलाने के लिए कहा। सोमवार की सुबह कुलदीप घर आया था।