{"_id":"596b4e6d4f1c1bdc368b460d","slug":"hisar-brother-try-to-kill-sisters-and-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगे भाई और मामा ने पार की हदें, शादीशुदा बहन की आपबीती सुन दिल दहल जाएगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाई और मामा ने पार की हदें, शादीशुदा बहन की आपबीती सुन दिल दहल जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
brother try to kill sisters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाई और मामा ने सारी हदें पार की दी। शादीशुदा बहन ने आपबीती सुनाई तो मां बाप का दिल दहल गया और पुलिस वाले भी सन्न रह गए, देखिए तस्वीरें।
brother try to kill sisters
घटना हरियाणा के हिसार की है। अंतरजातीय प्रेम-विवाह करने वाले बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक-युवती श्याम और सपना पर लड़की पक्ष के तीन लोगों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर डाले। युवक श्याम को तीनों ने मिलकर बुरी तरह से चाकुओं से गोद दिया। वारदात कर तीनों लोग फरार हो गए। घायल युवती सपना ने ही अपने पति को पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।
brother try to kill sisters
युवती ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके मामा और भाई हैं। वे दोपहर बाद करीब तीन बजे उनसे मिलने आए थे और मौका पाकर तीनों ने उसके पति को चाकुओं से गोद डाला। जब वह बीच बचाव करने लगी तो उसके भी घुटने पर चाकू से वार कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कर उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
brother try to kill sisters
घायल सपना ने बताया कि उन्होंने 31 जनवरी 2017 को ही परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की, पर लौटकर हिसार नहीं आए। इस दौरान वह और उसका पति दिल्ली, मुंबई, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश मे रहे। उन्हें डर था कि सपना के परिवार के लोग कुछ गलत कर सकते हैं, लेकिन फिर भी वे अप्रैल महीने में हिसार आकर रहने लगे।
विज्ञापन
brother try to kill sisters
सपना ने बताया कि जैसे ही घरवालों को यह पता चला तो उसके मामा और भाइयों की तरफ से धमकी मिल रही थी। उन्होंने कुछ दिन पहले भी मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन पंचायत ने बीच में आकर समझौता करवा दिया। सपना ने बताया कि उस दिन वह और उसका पति श्याम घर पर थे। सास डाबड़ा पुल के नीचे स्थित ढाबे पर थी। ससुर दवा लेने के लिए गए हुए थे।